नवादा ए डिवीजन लीग, सनराइज क्रिकेट क्लब ने जीता मैच:आदर्श सिटी को 142 रनों से हराया, पुरु बने मैन ऑफ द मैच

नवादा ए डिवीजन लीग, सनराइज क्रिकेट क्लब ने जीता मैच:आदर्श सिटी को 142 रनों से हराया, पुरु बने मैन ऑफ द मैच

नवादा जिला क्रिकेट संघ द्वारा सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के एक मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब ने आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब को 142 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में सनराइज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइज क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 274 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कुशाग्र ने शानदार शतक लगाते हुए 100 रन बनाए, जबकि पुरु ने 46 और दीपक ने 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। आदर्श सिटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास कुमार ने तीन विकेट लिए। यशदीप, श्रेय और रोशन को एक-एक सफलता मिली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदर्श सिटी की टीम 23 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आदर्श सिटी के लिए रोशन ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि गौरव ने 13 और राजन ने 14 रनों का योगदान दिया। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका। सनराइज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रेहान, पुरु और अजीत ने तीन-तीन विकेट लेकर आदर्श सिटी की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए पुरु को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। नवादा जिला क्रिकेट संघ द्वारा सिरदला के लौंद हाई स्कूल में आयोजित ए डिवीजन लीग के एक मैच में सनराइज क्रिकेट क्लब ने आदर्श सिटी क्रिकेट क्लब को 142 रनों से हरा दिया। इस मुकाबले में सनराइज क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सनराइज क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 35 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 274 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कुशाग्र ने शानदार शतक लगाते हुए 100 रन बनाए, जबकि पुरु ने 46 और दीपक ने 45 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। आदर्श सिटी की ओर से गेंदबाजी करते हुए विकास कुमार ने तीन विकेट लिए। यशदीप, श्रेय और रोशन को एक-एक सफलता मिली।लक्ष्य का पीछा करने उतरी आदर्श सिटी की टीम 23 ओवर में 132 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आदर्श सिटी के लिए रोशन ने सर्वाधिक 21 रन बनाए, जबकि गौरव ने 13 और राजन ने 14 रनों का योगदान दिया। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका। सनराइज के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रेहान, पुरु और अजीत ने तीन-तीन विकेट लेकर आदर्श सिटी की पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए पुरु को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *