शेखपुरा शहर के चांदनी चौक के समीप एक कमरे में 16 वर्षीय किशोर राजवीर कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्वर्गीय दीपक कुमार बरनवाल के पुत्र के रूप में हुई है। राजवीर मूल रूप से भागलपुर जिले के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र का निवासी था। बचपन में पिता के निधन के बाद वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था और उसने पिछले वर्ष ही मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें किशोर ने अपनी मां के नाम आत्महत्या का कारण लिखते हुए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और माफी मांगी है। नोट में उसने मां से यह भी लिखा कि उसके बदले किसी को गोद ले लें। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अपर थाना अध्यक्ष धनंजय दास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मोबाइल जांच के बाद खुलेंगे कारण
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक एकलौता पुत्र था और उसके मामा वकालत करते हैं। पुलिस का कहना है कि किशोर के मोबाइल की जांच और विस्तृत अनुसंधान के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सकेगा। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। शेखपुरा शहर के चांदनी चौक के समीप एक कमरे में 16 वर्षीय किशोर राजवीर कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान स्वर्गीय दीपक कुमार बरनवाल के पुत्र के रूप में हुई है। राजवीर मूल रूप से भागलपुर जिले के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र का निवासी था। बचपन में पिता के निधन के बाद वह अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था और उसने पिछले वर्ष ही मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें किशोर ने अपनी मां के नाम आत्महत्या का कारण लिखते हुए खुद को जिम्मेदार ठहराया है और माफी मांगी है। नोट में उसने मां से यह भी लिखा कि उसके बदले किसी को गोद ले लें। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार और अपर थाना अध्यक्ष धनंजय दास के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मोबाइल जांच के बाद खुलेंगे कारण
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। मृतक एकलौता पुत्र था और उसके मामा वकालत करते हैं। पुलिस का कहना है कि किशोर के मोबाइल की जांच और विस्तृत अनुसंधान के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सकेगा। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे फिलहाल कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं।


