दरोगा पर नशे में महिलाओं से अभद्रता का आरोप:मुजफ्फरनगर में सब-इंस्पेक्टर ने की मोबाइल छीनने की कोशिश

मुजफ्फरनगर में बुढाना कोतवाली क्षेत्र के परासौली चौकी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर गुलाब तिवारी पर शराब के नशे में महिलाओं और युवकों से अभद्रता तथा मारपीट करने का आरोप लगा है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है। आरोप है कि दरोगा गुलाब तिवारी गांव के कुछ युवकों के साथ नशे की हालत में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों से अभद्र व्यवहार करने लगे। इस दौरान महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और हाथापाई की बात सामने आई है, जिससे इलाके में रोष है। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने अपने मोबाइल में इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, आरोप है कि दरोगा ने वीडियो बना रहे युवक का मोबाइल छीनने का भी प्रयास किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। एसपी देहात महादिक अक्षय संजय ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से सब-इंस्पेक्टर की बदसलूकी के वीडियो मांगे हैं, हालांकि इस संबंध में उन्होंने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *