दरभंगा में सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश, हेलमेट-सीटबेल्ट अनिवार्य:सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर बोले- मृतक के परिजनों को 15 दिन में मदद मिले

दरभंगा में सड़क सुरक्षा पर सख्त निर्देश, हेलमेट-सीटबेल्ट अनिवार्य:सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर बोले- मृतक के परिजनों को 15 दिन में मदद मिले

दरभंगा कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने की। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद ने पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक संवेदनशील और सक्रिय होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता 7 से 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। चौक-चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों में बैनर-होर्डिंग लगाए जाएं और शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक वाहन जांच अभियान तेज किया जाए। उन्होंने दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया चालकों के लिए सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से पालन कराने व नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां संकेतक लगाने, अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाने और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया। साथ ही शाम के बाद पुलिस गश्ती बढ़ाने और घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा सांसद ने 24 घंटे एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने और टोल प्लाजा के आसपास ट्रॉमा सेंटर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा लहेरियासराय-सिमरी मार्ग पर गश्ती बढ़ाने, दोनार-कुशेश्वरस्थान मार्ग पर जाम की समस्या के समाधान, नए थानों की स्थापना और निर्माणाधीन आरओबी पर ट्रैफिक व्यवस्था शुरू करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में धर्मशिला गुप्ता, प्रो. विनय कुमार चौधरी और डॉ. मुरारी मोहन झा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने और दुर्घटनाग्रस्त परिवारों को समय पर मुआवजा देने पर बल दिया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहन चेकिंग अभियान तेज करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सड़क सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए एनएच और एसएच पर हर 5 किलोमीटर पर संकेतक बोर्ड लगाने, पर्याप्त पुलिस वाहन, एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। दरभंगा कलेक्ट्रेट स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने की। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में सांसद ने पूर्व में लिए गए निर्णयों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को अधिक संवेदनशील और सक्रिय होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता 7 से 15 दिनों के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना करते हुए इसे और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए सांसद ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। चौक-चौराहों और शैक्षणिक संस्थानों में बैनर-होर्डिंग लगाए जाएं और शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक वाहन जांच अभियान तेज किया जाए। उन्होंने दोपहिया चालकों के लिए हेलमेट और चारपहिया चालकों के लिए सीटबेल्ट का अनिवार्य रूप से पालन कराने व नशे में वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों पर दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर वहां संकेतक लगाने, अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाने और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक सिस्टम को सख्ती से लागू करने पर जोर दिया गया। साथ ही शाम के बाद पुलिस गश्ती बढ़ाने और घायलों को शीघ्र अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा सांसद ने 24 घंटे एंबुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने और टोल प्लाजा के आसपास ट्रॉमा सेंटर जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा लहेरियासराय-सिमरी मार्ग पर गश्ती बढ़ाने, दोनार-कुशेश्वरस्थान मार्ग पर जाम की समस्या के समाधान, नए थानों की स्थापना और निर्माणाधीन आरओबी पर ट्रैफिक व्यवस्था शुरू करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में धर्मशिला गुप्ता, प्रो. विनय कुमार चौधरी और डॉ. मुरारी मोहन झा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने सुझाव दिए। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम चलाने और दुर्घटनाग्रस्त परिवारों को समय पर मुआवजा देने पर बल दिया। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहन चेकिंग अभियान तेज करने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया। साथ ही गर्मी को देखते हुए बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड पर पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में सड़क सुरक्षा मानकों की समीक्षा करते हुए एनएच और एसएच पर हर 5 किलोमीटर पर संकेतक बोर्ड लगाने, पर्याप्त पुलिस वाहन, एंबुलेंस और अग्निशमन वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *