जानबूझकर नहीं देना चाहते राजपाल यादव लोन? फेमस एक्टर ने किए तीखे सवाल, बोले- पत्नी जेल में क्यों नहीं?

जानबूझकर नहीं देना चाहते राजपाल यादव लोन? फेमस एक्टर ने किए तीखे सवाल, बोले- पत्नी जेल में क्यों नहीं?

Rajpal Yadav In Tihar Jail: बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव इस वक्त तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहे हैं, लेकिन बाहर उन्हें लेकर चर्चाएं और विवाद थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जहां एक तरफ पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके समर्थन में एकजुट दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले कमाल राशिद खान (KRK) ने कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिसने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है। केआरके ने न केवल राजपाल की संपत्ति पर सवाल उठाए हैं, बल्कि उनकी पत्नी की कानूनी स्थिति को लेकर भी तीखी टिप्पणी की है।

राजपाल यादव की पत्नी पर तीखे सवाल (KRK Tweet On Rajpal Yadav In Tihar Jail)

केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व ट्विटर) पर एक के बाद एक कई पोस्ट किए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब चेक बाउंस और कर्ज का यह मामला राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव, दोनों के खिलाफ है, तो सिर्फ राजपाल ही जेल में क्यों हैं? केआरके ने दावा किया कि उनके एक दोस्त ने राजपाल के हिस्से के करीब 1.50 करोड़ रुपये चुका दिए हैं, शायद इसी वजह से उनकी पत्नी जेल जाने से बच गईं। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी आधिकारिक सूत्र ने पुष्टि नहीं की है।

KRK Tweet On Rajpal Yadav In Tihar Jail

केआरके ने किया राजपाल यादव की संपत्ति को लेकर दावा (Rajpal Yadav wife Radha Yadav)

केआरके का सबसे चौंकाने वाला दावा राजपाल यादव की माली हालत को लेकर था। उन्होंने लिखा, “कुछ महीने पहले राजपाल यादव मेरे एक दोस्त का अपार्टमेंट खरीदने वाले थे। उनके एक करीबी सूत्र के अनुसार, राजपाल यादव के पास कम से कम 50 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी है।” केआरके का आरोप है कि राजपाल यादव के पास पैसे की कमी नहीं है, बल्कि वह ‘जानबूझकर’ लोगों का कर्ज नहीं चुकाना चाहते। उन्होंने यह भी कहा कि राजपाल यादव ने बॉलीवुड के कई लोगों से पैसे उधार लिए और कभी वापस नहीं किए।

KRK Tweet On Rajpal Yadav In Tihar Jail

क्या है 9 करोड़ का पूरा मामला? (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case)

बता दें, राजपाय यादव का ये पूरा विवाद साल 2010 में शुरू हुआ था, जब राजपाल यादव ने अपनी निर्देशित फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए करीब 5 करोड़ रुपये का लोन लिया था। फिल्म फ्लॉप हो गई और कर्ज का यह बोझ ब्याज और जुर्माने के साथ बढ़कर 9 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

राजपाल और उनकी पत्नी द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस हुए, जिसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें सेटलमेंट के कई मौके दिए, लेकिन जब वह रकम नहीं चुका पाए, तो आखिरकार फरवरी 2026 में उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया गया।

KRK Tweet On Rajpal Yadav In Tihar Jail

केआरके के राजपाल पर गंभीर आरोप (KRK serious allegation on Rajpal Yadav)

दिलचस्प बात यह है कि जहां केआरके उन पर पैसे दबाने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं सोनू सूद, इंद्रजीत सिंह, मीका सिंह, सलमान खान, अजय देवगन और तेज प्रताप यादव जैसे लोग उन्हें एक ‘बेबस’ कलाकार मानकर लाखों-करोड़ों की आर्थिक मदद दे रहे हैं। फिलहाल राजपाल यादव 5 फरवरी से तिहाड़ जेल में हैं और उनके वकील जमानत के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *