जहानाबाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की है। इस अभियान के तहत 68 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने इस संबंध में जानकारी दी। एसपी लोहान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोए हुए मोबाइल फोन की सूचना मिलने पर पुलिस तकनीकी सहायता का उपयोग कर उन्हें ट्रेस करती है और बरामद करती है। बरामदगी के बाद, विधिवत प्रक्रिया पूरी कर संबंधित व्यक्तियों को उनके मोबाइल लौटा दिए जाते हैं। होली के अवसर पर कुल 68 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। लोग बोले- मोबाइल दोबारा मिलने की उम्मीद नहीं थी
मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों से यह संभव हो सका। एसपी अपराजिता लोहान ने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का भी आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि वह जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है, और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ जैसे अभियान पुलिस व जनता के बीच विश्वास को मजबूत कर रहे हैं। जहानाबाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की है। इस अभियान के तहत 68 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस सौंपे गए। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने इस संबंध में जानकारी दी। एसपी लोहान ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खोए हुए मोबाइल फोन की सूचना मिलने पर पुलिस तकनीकी सहायता का उपयोग कर उन्हें ट्रेस करती है और बरामद करती है। बरामदगी के बाद, विधिवत प्रक्रिया पूरी कर संबंधित व्यक्तियों को उनके मोबाइल लौटा दिए जाते हैं। होली के अवसर पर कुल 68 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को लौटाए गए। बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। लोग बोले- मोबाइल दोबारा मिलने की उम्मीद नहीं थी
मोबाइल वापस मिलने पर लाभार्थियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। कई लोगों ने बताया कि उन्हें अपना खोया हुआ मोबाइल दोबारा मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस के प्रयासों से यह संभव हो सका। एसपी अपराजिता लोहान ने जिलेवासियों से अपील की कि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सभी नागरिकों से होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का भी आग्रह किया। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि वह जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव तत्पर है, और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ जैसे अभियान पुलिस व जनता के बीच विश्वास को मजबूत कर रहे हैं।


