दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हिरनी पंचायत के असमा सकिरना टोला में गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे आग लग गई। संयोग अच्छा रहा कि आग आवासीय घरों तक नहीं पहुंची, मोहल्ले में लगभग 100 परिवार रहते हैं। वार्ड-17-18 में आवासीय घर है। जहां से 100 मीटर दूर जलावन जमा करके रखा गया था। अगलगी में जलावन पूरी तरह से राख हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। पहले दमकल की 2 गाड़ियां पहुंची, लेकिन आग की पलटें शांत नहीं हुई। जिसके बाद 2 और दमकल की गाड़ियां आईं। करीब 4 दमकल वाहनों ने 4 घंटे में आग पर काबू पाया।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं अगलगी में शिबू राम, शंभू राम, संजय राम, राम प्रभु राम, गणेश राम, राजा राम और रवि सहित कई लोगों का साल भर का जलावन जलकर राख हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ आवासीय परिसरों तक आग की लपटें पहुंचीं, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और सामूहिक प्रयास से घरों को बचा लिया गया। सरपंच दयानंद प्रसाद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आग को रिहायशी इलाके में फैलने से रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि जान-माल की क्षति तो नहीं हुई, लेकिन आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हिरनी पंचायत के असमा सकिरना टोला में गुरुवार की देर रात करीब 12 बजे आग लग गई। संयोग अच्छा रहा कि आग आवासीय घरों तक नहीं पहुंची, मोहल्ले में लगभग 100 परिवार रहते हैं। वार्ड-17-18 में आवासीय घर है। जहां से 100 मीटर दूर जलावन जमा करके रखा गया था। अगलगी में जलावन पूरी तरह से राख हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। पहले दमकल की 2 गाड़ियां पहुंची, लेकिन आग की पलटें शांत नहीं हुई। जिसके बाद 2 और दमकल की गाड़ियां आईं। करीब 4 दमकल वाहनों ने 4 घंटे में आग पर काबू पाया।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं अगलगी में शिबू राम, शंभू राम, संजय राम, राम प्रभु राम, गणेश राम, राजा राम और रवि सहित कई लोगों का साल भर का जलावन जलकर राख हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कुछ आवासीय परिसरों तक आग की लपटें पहुंचीं, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और सामूहिक प्रयास से घरों को बचा लिया गया। सरपंच दयानंद प्रसाद ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से आग को रिहायशी इलाके में फैलने से रोक लिया गया। उन्होंने कहा कि जान-माल की क्षति तो नहीं हुई, लेकिन आग लगने के कारणों का अब तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।


