जयपुर में टीनशेड का घर ढहने से महिला दबी, VIDEO:अंधड़ के चलते टूटकर गिरी छत, पुलिसकर्मियों ने रेस्क्यू कर निकाला

जयपुर में शुक्रवाम शाम अंधड़ के चलते एक घर की टीनशेड की छत ढह गई। टीनशेड की छत के नीचे गिरने से घर में मौजूद महिला दब गई। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर महज कुछ ही मिनटों में दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पुलिस की ओर से प्राथमिक उपचार के लिए महिला को हॉस्पिटल भिजवाया गया। पुलिस ने बताया- तेज अंधड़ के चलते शुक्रवार शाम को जोरावर सिंह गेट पर टीनशेड का घर ढह गया। अंधड़ के चलते टीनशेड की छत पूरी तरह से टूटकर नीचे आ गिरी। हादसे के समय घर के अंदर मौजूद महिला टीनशेड के नीचे दब गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर ब्रह्मपुरी थाने की चेतक मौके पर पहुंची। चेतक में मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टूटे बिजली तारों को देखने के बाद भी पुलिसकर्मी अंदर घुसे। काफी मशक्कत कर टीनशेड के नीचे दबी महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस चेतक की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *