जमीन विवाद में बड़े भाई को छोटे ने मारी गोली:हाथ में लगी बुलेट, भागलपुर रेफर; कट्टा और 16 जिंदा कारतूस बरामद

मधेपुरा में जमीन विवाद में दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। दाहिने हाथ में बुलेट लगी है। गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल मायागंज में इलाज चल रहा है। घटना चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा गांव की है। घायल पंकज यादव(35) ने बताया कि 9 कट्ठा जमीन को लेकर छोटा भाई धीरज अक्सर विवाद करता था। इससे पहले मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट कर चुका है। रविवार रात करीब 9 बजे के करीब अपने घर में खाना खा रहा था, इस बीच वो हथियार लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करना लगा। अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भी मैं बाहर नहीं निकला तो वो घर के अंदर घुस गया और मुझे गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी मैंने हिम्मत नहीं हारी, उसे पकड़ लिया। हथियार छीनकर उसकी पिटाई कर दी।
कारतूस और कट्‌टा बरामद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक देसी कट्टा और 16 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। चौसा थानाध्यक्ष रवि ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। मधेपुरा में जमीन विवाद में दो सगे भाई आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। दाहिने हाथ में बुलेट लगी है। गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने भागलपुर रेफर कर दिया। फिलहाल मायागंज में इलाज चल रहा है। घटना चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा गांव की है। घायल पंकज यादव(35) ने बताया कि 9 कट्ठा जमीन को लेकर छोटा भाई धीरज अक्सर विवाद करता था। इससे पहले मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट कर चुका है। रविवार रात करीब 9 बजे के करीब अपने घर में खाना खा रहा था, इस बीच वो हथियार लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करना लगा। अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद भी मैं बाहर नहीं निकला तो वो घर के अंदर घुस गया और मुझे गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी मैंने हिम्मत नहीं हारी, उसे पकड़ लिया। हथियार छीनकर उसकी पिटाई कर दी।
कारतूस और कट्‌टा बरामद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एक देसी कट्टा और 16 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। चौसा थानाध्यक्ष रवि ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *