घाटमपुर के सजेती में ट्रैक्टर से गिरा मजदूर:पहिए के नीचे आने से कुचलकर मौत, देर रात भट्ठे से घर जाते समय हादसा हुआ

घाटमपुर के सजेती में ट्रैक्टर से गिरा मजदूर:पहिए के नीचे आने से कुचलकर मौत, देर रात भट्ठे से घर जाते समय हादसा हुआ

घाटमपुर सर्किल क्षेत्र के सजेती थाना क्षेत्र में अनूपुर मोड के पास बुधवार देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठा मजदूर गिरकर गया। ट्रैक्टर का पहिया उसे कुचलता हुआ आगे बढ़ गया। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सजेती थाना क्षेत्र के टीकवांपुर निवासी छबिराम (26) मजदूरी करता था। वह ट्रैक्टर में ईट लादने व उतारने का काम करता था। बुधवार की देर रात वह ट्रैक्टर में बैठकर वापस घर जा रहा था। जैसे ही प्रियंका ढाबा के पास पहुंचा तभी वह नीचे आ गिरा। जिससे पहिया उसको कुचलता चला गया। पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी बोले-
सजेती थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे के बाद से मजदूर के बच्चे अनुराग (15), अंशिता (13), अर्पित (10) व अमित (7) समेत पत्नी कमलेश का रो-रोकर हाल बेहाल है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *