गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो महिलाओं सहित कुल चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को परिजनों की सहायता से मॉडल अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में स्वर्गीय अजमल हुसैन के बेटे मजरूल हक, उनके बेटे मुमताज और मजरूल हक की पत्नी अम्बेया खातून शामिल हैं। एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जमीन पर पड़ोसी ने जबरन रख दी थी लकड़ी पीड़ित मजरूल हक ने बताया कि उनके घर के पीछे रहने के लिए छोड़ी गई जमीन पर पड़ोसी ने जबरन लकड़ी रख दी थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान उनके करकटनुमा मकान को भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामले में 10 लोगों के खिलाफ मिले आवेदन दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो महिलाओं सहित कुल चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को परिजनों की सहायता से मॉडल अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में स्वर्गीय अजमल हुसैन के बेटे मजरूल हक, उनके बेटे मुमताज और मजरूल हक की पत्नी अम्बेया खातून शामिल हैं। एक अन्य घायल की पहचान अभी नहीं हो पाई है। जमीन पर पड़ोसी ने जबरन रख दी थी लकड़ी पीड़ित मजरूल हक ने बताया कि उनके घर के पीछे रहने के लिए छोड़ी गई जमीन पर पड़ोसी ने जबरन लकड़ी रख दी थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो पड़ोसियों ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान उनके करकटनुमा मकान को भी तोड़ दिया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामले में 10 लोगों के खिलाफ मिले आवेदन दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है और प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ आवेदन प्राप्त हुआ है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


