गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनि गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनि बाबू टोला गांव निवासी संतोष बैठा (जगन बैठा के बेटे) और जगन बैठा (स्वर्गीय गणेश बैठा के बेटे) के रूप में हुई है। दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामला कराया शांत बताया जा रहा है कि यह विवाद होली के दिन शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई। इस दौरान हल्की कहासुनी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। हालांकि, एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाठी-डंडों से पिता-पुत्र दोनों घायल घायल पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए। घायलों ने यह भी बताया कि आरोपी पिस्टल लेकर पहुंचे थे और उन्होंने फायरिंग भी की। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनि गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोइनि बाबू टोला गांव निवासी संतोष बैठा (जगन बैठा के बेटे) और जगन बैठा (स्वर्गीय गणेश बैठा के बेटे) के रूप में हुई है। दोनों पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामला कराया शांत बताया जा रहा है कि यह विवाद होली के दिन शुरू हुआ था। पहले दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर गाली-गलौज हुई। इस दौरान हल्की कहासुनी हुई, लेकिन स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया था। हालांकि, एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों ओर से लाठी-डंडे चले। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लाठी-डंडों से पिता-पुत्र दोनों घायल घायल पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें पिता और पुत्र दोनों घायल हो गए। घायलों ने यह भी बताया कि आरोपी पिस्टल लेकर पहुंचे थे और उन्होंने फायरिंग भी की। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


