गयाजी में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी मोहल्ला निवासी विश्वजीत कुमार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जलप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्वजीत कुमार सुबह साइकिल से सिक्स लेन पुल होते हुए मानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक लहरिया कट चलाते हुए आया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेडफोन लगा रखा था, जिससे वह सड़क पर ध्यान नहीं दे पाया और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विश्वजीत कुमार पुल पर ही गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिक्स लेन पुल पर हुई है। स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना घटना के समय मॉर्निंग वॉक कर रहे समाजसेवी आशुतोष कुमार ने घायल युवक को देखा। उन्होंने तुरंत एक ई-रिक्शा से विश्वजीत को जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विश्वजीत कुमार का इलाज शुरू कर दिया है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इलाज के दौरान विश्वजीत कुमार ने अपने बेटे का नाम शिवम कुमार बताया। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। हालांकि, लोगों का कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर कुछ देर से पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिक्स लेन पुल पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से हादसे होते रहते हैं। गयाजी में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी मोहल्ला निवासी विश्वजीत कुमार घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जलप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विश्वजीत कुमार सुबह साइकिल से सिक्स लेन पुल होते हुए मानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक लहरिया कट चलाते हुए आया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेडफोन लगा रखा था, जिससे वह सड़क पर ध्यान नहीं दे पाया और उसकी बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि विश्वजीत कुमार पुल पर ही गिर पड़े और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित सिक्स लेन पुल पर हुई है। स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना घटना के समय मॉर्निंग वॉक कर रहे समाजसेवी आशुतोष कुमार ने घायल युवक को देखा। उन्होंने तुरंत एक ई-रिक्शा से विश्वजीत को जयप्रकाश नारायण अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने विश्वजीत कुमार का इलाज शुरू कर दिया है। समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इलाज के दौरान विश्वजीत कुमार ने अपने बेटे का नाम शिवम कुमार बताया। घटना की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। हालांकि, लोगों का कहना है कि पुलिस घटनास्थल पर कुछ देर से पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिक्स लेन पुल पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से हादसे होते रहते हैं।


