खगड़िया में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि और शुक्रवार के अवसर पर जिले के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नगर परिषद क्षेत्र के राजेंद्र चौक, उत्तरी केबिन ढाला, राजेंद्र सरोवर और कमलपुर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह पट खुलते ही भक्तों का तांता लग गया। राजेंद्र चौक स्थित श्री श्री 108 बड़ी बसंती चैती दुर्गा महारानी मंदिर में सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की लंबी कतारें लगी थीं। श्रद्धालु फूल, प्रसाद और अगरबत्ती के साथ मां दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करते दिखे। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज रहा था। दूर-दराज के गांवों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे उत्तरी केबिन ढाला, राजेंद्र सरोवर और कमलपुर के दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। इन मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक लाइटिंग और तोरण द्वारों से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे थे। कई स्थानों पर मेले जैसा माहौल था, जहां दूर-दराज के गांवों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे। परबत्ता प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत के राका और लगार पंचायत के दुर्गा मंदिरों में भी नवमी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। लगार दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों को भव्य रूप से सजाया नगर पंचायत क्षेत्र के मोजाहिदपुर स्थित श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मंदिर में भी शुक्रवार सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों को भव्य रूप से सजाया गया था। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। रामनवमी के अवसर पर मोजाहिदपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की वर्षों पुरानी परंपरा भी देखने को मिलेगी, जहां दोनों समुदाय मिलकर जुलूस और पारंपरिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। खगड़िया में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि और शुक्रवार के अवसर पर जिले के दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। नगर परिषद क्षेत्र के राजेंद्र चौक, उत्तरी केबिन ढाला, राजेंद्र सरोवर और कमलपुर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में सुबह पट खुलते ही भक्तों का तांता लग गया। राजेंद्र चौक स्थित श्री श्री 108 बड़ी बसंती चैती दुर्गा महारानी मंदिर में सुबह से ही महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की लंबी कतारें लगी थीं। श्रद्धालु फूल, प्रसाद और अगरबत्ती के साथ मां दुर्गा के नवम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करते दिखे। मंदिर परिसर जयकारों से गूंज रहा था। दूर-दराज के गांवों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे उत्तरी केबिन ढाला, राजेंद्र सरोवर और कमलपुर के दुर्गा मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। इन मंदिरों को रंग-बिरंगे फूलों, आकर्षक लाइटिंग और तोरण द्वारों से सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे थे। कई स्थानों पर मेले जैसा माहौल था, जहां दूर-दराज के गांवों से भी लोग दर्शन के लिए पहुंचे। परबत्ता प्रखंड के सियादतपुर अगुवानी पंचायत के राका और लगार पंचायत के दुर्गा मंदिरों में भी नवमी पर विशेष पूजा-अर्चना की गई। लगार दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार से 24 घंटे का अखंड रामधुनी यज्ञ प्रारंभ हो गया है। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों को भव्य रूप से सजाया नगर पंचायत क्षेत्र के मोजाहिदपुर स्थित श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा मंदिर में भी शुक्रवार सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों को भव्य रूप से सजाया गया था। प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। रामनवमी के अवसर पर मोजाहिदपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की वर्षों पुरानी परंपरा भी देखने को मिलेगी, जहां दोनों समुदाय मिलकर जुलूस और पारंपरिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।


