क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा:ट्रेनिंग के लिए नागपुर में हैं; भाई बोला- आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों पर फोकस कर रहा है

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी नहीं देंगे 10वीं की परीक्षा:ट्रेनिंग के लिए नागपुर में हैं; भाई बोला- आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों पर फोकस कर रहा है

अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 17 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। अभी बीसीसीआई की ओर से जारी ट्रेनिंग कैंप और आगामी टूर्नामेंट की तैयारी पर फोकस कर रहे हैं। भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने इसकी पुष्टि की है। भास्कर से बातचीत में उज्जवल सूर्यवंशी ने कहा कि इन दिनों व्यस्त शेड्यूल चल रहा है। नागपुर में ट्रेनिंग चल रही है। इस वजह से मेरा भाई वैभव बोर्ड एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएगा। एग्जाम को लेकर बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड भी जारी किया गया था। स्कूल के बच्चे काफी उत्साहित थे समस्तीपुर शहर से सटे पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में सेंटर था। स्कूल के टीचर और छात्र काफी उत्साहित थे। जिला प्रशासन से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की गई थी। स्कूल के प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था इसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। परीक्षा केंद्र के अंदर वैभव को एक सामान्य परीक्षार्थी के रूप में ही व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उसके परीक्षा में शामिल होने को लेकर उत्सुकता है। यहां के बच्चे उससे मिल सकेंगे और उसके संघर्ष की कहानी जान सकेंगे।
वैभव सूर्यवंशी के बारे में जानिए… वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी किसान हैं। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव मोतीपुर के निवासी हैं। वैभव के पिता ने बचपन में क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को देखते हुए अपने घर के पीछे एक छोटा सा खेल का मैदान बनवाया था। वैभव जब 9 साल के हुए तो पिता ने उन्हें समस्तीपुर में एक क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिला दिया था। कड़ी मेहनत की बदौलत आज वैभव आईपीएल, फिर अंडर -19 में धमाल मचाया। वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बंटे को क्रिकेटर बनाने के लिए आर्थिक परेशानी झेला। यहां तक कि ऐसा आया कि उन्हें कुछ जमीन तक बेचनी पड़ी। वैभव की मां आरती कुमारी गृहणी हैं। पिता संजीव भी ताजपुर और आसपास में क्रिकेट खेला करते थे। वैभव तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर है। बड़ा भाई का ताजपुर में दुकान चलाता है। दादी नर्स हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी 17 फरवरी से शुरू होने वाली सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। अभी बीसीसीआई की ओर से जारी ट्रेनिंग कैंप और आगामी टूर्नामेंट की तैयारी पर फोकस कर रहे हैं। भाई उज्जवल सूर्यवंशी ने इसकी पुष्टि की है। भास्कर से बातचीत में उज्जवल सूर्यवंशी ने कहा कि इन दिनों व्यस्त शेड्यूल चल रहा है। नागपुर में ट्रेनिंग चल रही है। इस वजह से मेरा भाई वैभव बोर्ड एग्जाम में शामिल नहीं हो पाएगा। एग्जाम को लेकर बोर्ड की ओर से एडमिट कार्ड भी जारी किया गया था। स्कूल के बच्चे काफी उत्साहित थे समस्तीपुर शहर से सटे पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल में सेंटर था। स्कूल के टीचर और छात्र काफी उत्साहित थे। जिला प्रशासन से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी की गई थी। स्कूल के प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने भी इसकी पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था इसको लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। परीक्षा केंद्र के अंदर वैभव को एक सामान्य परीक्षार्थी के रूप में ही व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उसके परीक्षा में शामिल होने को लेकर उत्सुकता है। यहां के बच्चे उससे मिल सकेंगे और उसके संघर्ष की कहानी जान सकेंगे।
वैभव सूर्यवंशी के बारे में जानिए… वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी किसान हैं। शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव मोतीपुर के निवासी हैं। वैभव के पिता ने बचपन में क्रिकेट के प्रति उनके जुनून को देखते हुए अपने घर के पीछे एक छोटा सा खेल का मैदान बनवाया था। वैभव जब 9 साल के हुए तो पिता ने उन्हें समस्तीपुर में एक क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिला दिया था। कड़ी मेहनत की बदौलत आज वैभव आईपीएल, फिर अंडर -19 में धमाल मचाया। वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने बंटे को क्रिकेटर बनाने के लिए आर्थिक परेशानी झेला। यहां तक कि ऐसा आया कि उन्हें कुछ जमीन तक बेचनी पड़ी। वैभव की मां आरती कुमारी गृहणी हैं। पिता संजीव भी ताजपुर और आसपास में क्रिकेट खेला करते थे। वैभव तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर है। बड़ा भाई का ताजपुर में दुकान चलाता है। दादी नर्स हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *