क्रिकेटर रिंकू सिंह यूपी में अफसर बनेंगे:ओलंपियन राजकुमार DSP की वर्दी पहनेंगे, लखनऊ में योगी 6 खिलाड़ियों को जॉइनिंग लेटर देंगे

सीएम योगी लखनऊ में मंगलवार शाम 5 बजे क्रिकेटर रिंकू सिंह और हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल समेत 6 खिलाड़ियों को नौकरी के जॉइनिंग लेटर सौंपेंगे। इनके अलावा, 40 खिलाड़ियों को पुरस्कार भी देंगे। अलीगढ़ के रिंकू सिंह क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी (RSO) और गाजीपुर के राजकुमार पाल पुलिस विभाग में DSP बनेंगे। इसके अलावा, ओलंपिक में पदक जीतने वाले नोएडा के प्रवीण कुमार, इटावा के अजीत सिंह और गाजियाबाद के सुमिरन को पंचायती राज अधिकारी का जॉइनिंग लेटर मिलेगा। वहीं, मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीतिपाल को खंड विकास अधिकारी बनाया जाएगा। खेल निदेशक आरपी सिंह ने बताया- जिन खिलाड़ियों को नौकरी मिल रही है, उनमें रिंकू सिंह टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, राजकुमार पाल ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे हैं। इसके अलावा, पेरिस ओलंपिक में प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में स्वर्ण पदक, अजीत सिंह ने भाला फेंक में रजत पदक और सुमिरन ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता था। मुजफ्फरनगर की रहने वाली प्रीतिपाल ने पैरा एथलेटिक्स में 100 और 200 मीटर में कांस्य पदक जीता है। ……………………………… यह खबर भी पढ़िए बंदर ने बच्ची को काटा-युवक डरकर दूसरी मंजिल से कूदा: लखनऊ में घरों में घुसकर कर रहे हमला, पीड़ितों की आपबीती पढ़िए लखनऊ के राजाजीपुरम की सपना कॉलोनी के लोग इन दिनों खौफ के साए में जी रहे हैं। यहां बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोग सड़कों पर ही नहीं, अपने घरों के भीतर भी सुरक्षित नहीं हैं। ड्राइंग रूम से लेकर किचन और बेडरूम तक में घुसकर बंदर हमला कर रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *