क्या NEET केस शांत होने तक जेल में रहेंगे पप्पू:जमानत मिलती जाएगी, नए केस खोलती जाएगी पुलिस, होली तक जेल में रखने का पूरा प्लान

क्या NEET केस शांत होने तक जेल में रहेंगे पप्पू:जमानत मिलती जाएगी, नए केस खोलती जाएगी पुलिस, होली तक जेल में रखने का पूरा प्लान

31 साल पुराने केस में गिरफ्तार पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जमानत मिल गई है। हालांकि, पटना पुलिस ने उनकी दो केसों में न्यायिक हिरासत मांग ली। इससे वह बेउर जेल से बाहर नहीं आ सके। पप्पू यादव की गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब वह NEET स्टूडेंट के रेप-मर्डर केस को लेकर लगातार पुलिस पर हमलावर थे। पूर्णिया सांसद पर 41 मामले पेंडिंग हैं। खबर है कि पुलिस अब पुराने केसों की फाइलों खोलेगी, जिससे पप्पू यादव की मुसीबतें बढ़ने वाली है। कानूनन लगने वाली पप्पू की गिरफ्तारी में क्राइम-पॉलिटिक्स का कॉकलेट है। पप्पू यादव क्या NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर केस के शांत होने तक जेल में रहेंगे। पुलिस का पूरा गेम प्लान क्या है, जानेंगे आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में…। सवाल-1ः पप्पू यादव जेल में क्यों हैं? क्या आरोप है? जवाबः 6 फरवरी की आधी रात पूर्णिया सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 1995 के एक केस में गिरफ्तार कर लिया। 1995 में गर्दनीबाग थाने में विनोद बिहारी लाल ने केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने धोखे से उनका मकान किराए पर लिया, लेकिन इसे सांसद ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया। मकान मालिक का आरोप था कि रोज सैकड़ों लोगों के आने जाने से परेशान थे। खाली करने को कहा तो इन लोगों ने खाली नहीं किया। हालांकि, 31 साल पुराने इस केस में कोर्ट ने 10 फरवरी को जमानत दे दी। तब पुलिस ने दो नए केस पर रिमांड मांग ली। इससे वह जेल से बाहर नहीं आ सके। पप्पू अभी इन 2 केस में गिरफ्तार 10 फरवरी को पटना पुलिस ने दो केस कोतवाली थाने की 179/2017 और बुद्धा कॉलोनी थाने की 72/2026 में न्यायिक हिरासत मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सवाल-2ः पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जवाबः पप्पू यादव की गिरफ्तारी ठीक उस समय हुई जब वह पटना में NEET छात्रा रेप-मर्डर केस पर लगातार सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहे थे। जिस केस में पप्पू को गिरफ्तार किया गया वह 31 साल पुराना है। इस केस में वह पहले से जमानत पर थे। हां, तारीखों पर नहीं जा रहे थे। तारीख पर हाजिर नहीं होने के कारण 29 जुलाई 2025 को बेल बॉन्ड कैंसिल करने को लेकर समन जारी हुआ था। सवाल-3ः पूर्णिया सांसद को जेल में डालने की पूरी प्लानिंग कैसे बनी? जवाबः पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार करने से कुछ दिन पहले पप्पू यादव के करीबी लोगों से कुछ सीनियर अफसरों ने बात की थी। उनसे कहा गया था कि सांसद को समझिए कि वह NEET स्टूडेंट के रेप-मर्डर केस पर कम बोले। सवाल-4ः पप्पू यादव जेल से कब बाहर आ सकते हैं? क्यों पुलिस उन्हें अंदर रखना चाहती है? जवाबः अभी जल्दी बाहर आना मुश्किल है, क्योंकि पुलिस एक के बाद एक केस खोलने की रणनीति पर काम कर रही है। 10 फरवरी की घटना इसका उदाहरण है। कोर्ट ने 31 साल पुराने केस में जमानत दी तो पुलिस दो नए केस लेकर आ गई। 31 साल पुराने केस में गिरफ्तार पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जमानत मिल गई है। हालांकि, पटना पुलिस ने उनकी दो केसों में न्यायिक हिरासत मांग ली। इससे वह बेउर जेल से बाहर नहीं आ सके। पप्पू यादव की गिरफ्तारी उस वक्त हुई, जब वह NEET स्टूडेंट के रेप-मर्डर केस को लेकर लगातार पुलिस पर हमलावर थे। पूर्णिया सांसद पर 41 मामले पेंडिंग हैं। खबर है कि पुलिस अब पुराने केसों की फाइलों खोलेगी, जिससे पप्पू यादव की मुसीबतें बढ़ने वाली है। कानूनन लगने वाली पप्पू की गिरफ्तारी में क्राइम-पॉलिटिक्स का कॉकलेट है। पप्पू यादव क्या NEET स्टूडेंट रेप-मर्डर केस के शांत होने तक जेल में रहेंगे। पुलिस का पूरा गेम प्लान क्या है, जानेंगे आज के एक्सप्लेनर बूझे की नाहीं में…। सवाल-1ः पप्पू यादव जेल में क्यों हैं? क्या आरोप है? जवाबः 6 फरवरी की आधी रात पूर्णिया सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना पुलिस ने 1995 के एक केस में गिरफ्तार कर लिया। 1995 में गर्दनीबाग थाने में विनोद बिहारी लाल ने केस दर्ज कराया था। आरोप है कि पप्पू यादव और उनके सहयोगियों ने धोखे से उनका मकान किराए पर लिया, लेकिन इसे सांसद ऑफिस के रूप में इस्तेमाल किया। मकान मालिक का आरोप था कि रोज सैकड़ों लोगों के आने जाने से परेशान थे। खाली करने को कहा तो इन लोगों ने खाली नहीं किया। हालांकि, 31 साल पुराने इस केस में कोर्ट ने 10 फरवरी को जमानत दे दी। तब पुलिस ने दो नए केस पर रिमांड मांग ली। इससे वह जेल से बाहर नहीं आ सके। पप्पू अभी इन 2 केस में गिरफ्तार 10 फरवरी को पटना पुलिस ने दो केस कोतवाली थाने की 179/2017 और बुद्धा कॉलोनी थाने की 72/2026 में न्यायिक हिरासत मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। सवाल-2ः पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जवाबः पप्पू यादव की गिरफ्तारी ठीक उस समय हुई जब वह पटना में NEET छात्रा रेप-मर्डर केस पर लगातार सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहे थे। जिस केस में पप्पू को गिरफ्तार किया गया वह 31 साल पुराना है। इस केस में वह पहले से जमानत पर थे। हां, तारीखों पर नहीं जा रहे थे। तारीख पर हाजिर नहीं होने के कारण 29 जुलाई 2025 को बेल बॉन्ड कैंसिल करने को लेकर समन जारी हुआ था। सवाल-3ः पूर्णिया सांसद को जेल में डालने की पूरी प्लानिंग कैसे बनी? जवाबः पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार करने से कुछ दिन पहले पप्पू यादव के करीबी लोगों से कुछ सीनियर अफसरों ने बात की थी। उनसे कहा गया था कि सांसद को समझिए कि वह NEET स्टूडेंट के रेप-मर्डर केस पर कम बोले। सवाल-4ः पप्पू यादव जेल से कब बाहर आ सकते हैं? क्यों पुलिस उन्हें अंदर रखना चाहती है? जवाबः अभी जल्दी बाहर आना मुश्किल है, क्योंकि पुलिस एक के बाद एक केस खोलने की रणनीति पर काम कर रही है। 10 फरवरी की घटना इसका उदाहरण है। कोर्ट ने 31 साल पुराने केस में जमानत दी तो पुलिस दो नए केस लेकर आ गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *