भीलवाड़ा की पुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से दो पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस ने कार को जब्त करते हुए सवार एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। कार की तलाशी में मिली पिस्टल ओर कारतूस पुर थाना प्रभारी कन्हैयालाल ने बताया कि डीएसटी भीलवाड़ा की सूचना पर पुर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक कार को रुकवा कर तलाशी ली तो उसके डैशबोर्ड में दो पिस्टल और चार कारतूस मिले। ड्राइवर से जब इन पिस्टल और कारतूस के बारे में पूछताछ की तो वो कोई जवाब नहीं दे सका। कार जब्त ड्राइवर गिरफ्तार उसके पास इसका लाइसेंस और परमिट भी नहीं मिलने पर पुलिस ने दो पिस्टल कारतूस और कार को जब्त कर ड्राइवर कैलाश जाट (30)पिता भेरुलाल जाट निवासी रूपाहेली को गिरफ्तार किया।फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से पिस्टल और कारतूस की खरीद फरोख्त से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है। ये थे टीम में शामिल कार्रवाई करने वाली टीम में सुभाष नगर थाना प्रभारी कन्हैया लाल, एएसआई शिवराज, अशोक कड़वा, हेड कांस्टेबल कालूराम,कांस्टेबल राजवीर, विनोद, सुरक्षा,मुकेश राकेश गोपाल बनवारी असलम कन्हैया शंकर कमल और गीतू लाल शामिल है।


