औरंगाबाद में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:अस्पताल में मौत, खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहल रहे थे; प्रशासन से मुआवजे की मांग

औरंगाबाद में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:अस्पताल में मौत, खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहल रहे थे; प्रशासन से मुआवजे की मांग

औरंगाबाद में NH-139 पर सड़क किनारे टहल रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोर डिहरी गांव निवासी रामविलास पासवान(70) के तौर पर हुई है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के शंकरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास की है। परिजनों ने बताया कि रामविलास पासवान बुधवार की रात खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकले थे। रेलवे ओवर ब्रिज के पास बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल को उठाकर अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग घटना की सूचना पर लोजपा(R.) के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही आरओबी के पास तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है औरंगाबाद में NH-139 पर सड़क किनारे टहल रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दिया। गंभीर हालत में परिजन सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोर डिहरी गांव निवासी रामविलास पासवान(70) के तौर पर हुई है। घटना जम्होर थाना क्षेत्र के शंकरपुर रेलवे ओवर ब्रिज के पास की है। परिजनों ने बताया कि रामविलास पासवान बुधवार की रात खाना खाने के बाद सड़क पर टहलने निकले थे। रेलवे ओवर ब्रिज के पास बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल को उठाकर अस्पताल लेकर गए। जहां उनकी मौत हो गई।
पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग घटना की सूचना पर लोजपा(R.) के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह उर्फ सोनू सदर अस्पताल पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा दिया जाए। साथ ही आरओबी के पास तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है। जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना पर नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *