ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदकों को तुरंत फायदा देने का आदेश:दरभंगा में खाद्य-उपभोक्ता संरक्षण विभाग की बैठक; DM बोले- सभी आपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदकों को तुरंत फायदा देने का आदेश:दरभंगा में खाद्य-उपभोक्ता संरक्षण विभाग की बैठक; DM बोले- सभी आपत्ति की निष्पक्ष जांच हो

आयुक्त दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय के निर्देशानुसार आयुक्त सचिव सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंत्योदय और प्राथमिकता हासिल परिवारों के लिए खाद्यान्न आवंटन,उठाव और वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी जिलों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। सचिव ने RTPS Bihar पोर्टल के माध्यम से हासिल ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ मिल सके। साथ ही विभिन्न स्तरों पर प्राप्त शिकायतों के कुरंत-पारदर्शी निराकरण और जन वितरण प्रणाली दुकानों के नियमित निरीक्षण पर भी बल दिया गया। बैठक में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत अधिप्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पीडीएस की रिक्त दुकानों के संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन किया जा रहा है। बैठक में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। मेधा सूची पर दावा/आपत्ति के निष्पादन को लेकर डीएम की बैठक जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने के लिए प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में तैयार औपबंधिक मेधा सूची पर हासिल दावा/आपत्ति आवेदनों के निष्पादन को लेकर चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने तीनों अनुमंडलाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी दावा/आपत्ति आवेदनों की गहन और निष्पक्ष जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का विधिसम्मत परीक्षण करते हुए निर्धारित समयसीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत ढंग से संपन्न हो सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीडीएस दुकानों की अनुज्ञप्ति प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप की जाएगी। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य उपस्थित थे। आयुक्त दरभंगा प्रमंडल हिमांशु कुमार राय के निर्देशानुसार आयुक्त सचिव सुशील कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमंडलीय स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंत्योदय और प्राथमिकता हासिल परिवारों के लिए खाद्यान्न आवंटन,उठाव और वितरण की विस्तृत समीक्षा की गई।अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी जिलों में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जाए। सचिव ने RTPS Bihar पोर्टल के माध्यम से हासिल ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया, ताकि पात्र लाभुकों को शीघ्र लाभ मिल सके। साथ ही विभिन्न स्तरों पर प्राप्त शिकायतों के कुरंत-पारदर्शी निराकरण और जन वितरण प्रणाली दुकानों के नियमित निरीक्षण पर भी बल दिया गया। बैठक में धान अधिप्राप्ति की प्रगति की समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत अधिप्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पीडीएस की रिक्त दुकानों के संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का नियमानुसार निष्पादन किया जा रहा है। बैठक में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। मेधा सूची पर दावा/आपत्ति के निष्पादन को लेकर डीएम की बैठक जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन वितरण प्रणाली की नई अनुज्ञप्ति निर्गत करने के लिए प्रकाशित विज्ञापन के आलोक में तैयार औपबंधिक मेधा सूची पर हासिल दावा/आपत्ति आवेदनों के निष्पादन को लेकर चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने तीनों अनुमंडलाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी दावा/आपत्ति आवेदनों की गहन और निष्पक्ष जांच एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आवेदन का विधिसम्मत परीक्षण करते हुए निर्धारित समयसीमा में निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि चयन प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष एवं नियमसम्मत ढंग से संपन्न हो सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पीडीएस दुकानों की अनुज्ञप्ति प्रदान करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमों के अनुरूप की जाएगी। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, तीनों अनुमंडल पदाधिकारी एवं चयन समिति के सदस्य उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *