नवादा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 का नौवां दिन 12 फरवरी 2026 को जिले भर में शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु रही और परीक्षा निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक संचालित हुई। नौवें दिन की पहली पाली में लेखांकन विषय की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 1,096 परीक्षार्थियों में से 1,045 उपस्थित रहे, जबकि 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में सुरक्षा, ब्यूटिशियन, पर्यटन, खुदरा प्रबंधन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, वैल्यू एंड वेलनेस तथा दूरसंचार विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में पंजीकृत सभी 23 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। नवादा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा-2026 का नौवां दिन 12 फरवरी 2026 को जिले भर में शांतिपूर्ण एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ। सभी परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु रही और परीक्षा निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक आयोजित की गई। जिला नियंत्रण कक्ष, नवादा से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लेते रहे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक संचालित हुई। नौवें दिन की पहली पाली में लेखांकन विषय की परीक्षा हुई, जिसमें कुल 1,096 परीक्षार्थियों में से 1,045 उपस्थित रहे, जबकि 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं दूसरी पाली में सुरक्षा, ब्यूटिशियन, पर्यटन, खुदरा प्रबंधन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हार्डवेयर, वैल्यू एंड वेलनेस तथा दूरसंचार विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। इस पाली में पंजीकृत सभी 23 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।


