आज से नियमित ट्रेन के रूप में चलेगी धनबाद-भुवनेश्वर:स्पेशल ट्रेन को दो-दो महीने का दिया जा रहा था अवधि विस्तार, रोजाना होगी संचालित

आज से नियमित ट्रेन के रूप में चलेगी धनबाद-भुवनेश्वर:स्पेशल ट्रेन को दो-दो महीने का दिया जा रहा था अवधि विस्तार, रोजाना होगी संचालित

धनबाद से भुवनेश्वर के बीच चलनेवाली स्पेशल ट्रेन 3 साल 7 महीने 8 दिन बाद गुरुवार 2 अप्रैल से नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। समय और स्टॉपेज पहले की तरह रहेंगे। 18403 भुवनेश्वर-धनबाद हर दिन भुवनेश्वर से रात 8:25 में खुलकर अगले दिन 11 बजे धनबाद पहुंचेगी। वहीं, 18404 धनबाद-भुवनेश्वर हर दिन धनबाद से शाम 4 बजे खुलकर अगली सुबह 8:15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 अगस्त 2022 से स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही है। तब से 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल को दो-दो महीने का अवधि विस्तार दिया जाता रहा। नियमित ट्रेन में जनरल की 4, स्लीपर की 8, 3 एसी की 3 और 2 एसी की 1 बोगी होगी। ट्रेन के नियमित होने पर स्पेशल की तुलना में स्लीपर का किराया 120 रुपए, 3 एसी का 330 रुपए किराया होगा। धनबाद से भुवनेश्वर के बीच चलनेवाली स्पेशल ट्रेन 3 साल 7 महीने 8 दिन बाद गुरुवार 2 अप्रैल से नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। समय और स्टॉपेज पहले की तरह रहेंगे। 18403 भुवनेश्वर-धनबाद हर दिन भुवनेश्वर से रात 8:25 में खुलकर अगले दिन 11 बजे धनबाद पहुंचेगी। वहीं, 18404 धनबाद-भुवनेश्वर हर दिन धनबाद से शाम 4 बजे खुलकर अगली सुबह 8:15 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 अगस्त 2022 से स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही है। तब से 02832/02831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल को दो-दो महीने का अवधि विस्तार दिया जाता रहा। नियमित ट्रेन में जनरल की 4, स्लीपर की 8, 3 एसी की 3 और 2 एसी की 1 बोगी होगी। ट्रेन के नियमित होने पर स्पेशल की तुलना में स्लीपर का किराया 120 रुपए, 3 एसी का 330 रुपए किराया होगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *