आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने आजमगढ़ जिले के 16 थानों पर तैनात 34 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इन पुलिस कर्मियों के विरुद्ध लगातार शिकायत मिल रही थी। मिल रही शिकायतों के आधार पर जब मामले की जांच कराई गई तो कई पुलिस कर्मी कदाचार में संलिप्त पाए गए। ऐसे में तत्काल इन सभी 34 पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन का रास्ता दिखा दिया गया। इन पुलिसकर्मियों में कुछ ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो लंबे समय से थानों और पुलिस चौकियों पर जमे रहने के साथ धुआंधार बैटिंग भी कर रहे थे। जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए मातहतों को सख्त निर्देश भी दिया है। इससे पूर्व भी भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज करवाकर सब इंस्पेक्टर को जेल भी भेजा जा चुका है। और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है। इन पुलिस कर्मियों को किया गया लाइन हाजिर आजमगढ़ जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिन 34 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। उनमें गंभीरपुर थाने के चार पुलिसकर्मी हैं। गंभीरपुर थाने पर तैनात पुलिस कर्मियों पर पासपोर्ट के साथ-साथ छोटे-छोटे मामलों में आर्थिक अपराध की गंभीर शिकायतें मिल रही थी। गंभीरपुर थाना क्षेत्र में पासपोर्ट में खेल किए जाने का यह कोई पहला मामला सामने नहीं आया है। इससे पूर्व भी पासपोर्ट के नाम पर आर्थिक अपराध करने के मामले में सामने आ चुके है।ऐसे में थाने के चार पुलिसकर्मियों योगेंद्र मौर्य पासपोर्ट सेल, आनंद पाण्डेय, रत्नेश और सुरेश को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही देवगांव कोतवाली में तैनात अनिल यादव, दिग्विजय तिवारी, दिनेश यादव और अजय पाल को भी तत्काल पुलिस लाइन भेजा गया है। जिले के मुबारकपुर में तैनात जयराम तिवारी, इजहार, प्रदीप यादव, मदन पटेल को भी पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है। इसके साथ ही पवई थाने से सज्जाद और अनुपम यादव को, दीदारगंज थाने से गुलाब यादव, राम सिंह यादव और राजेश यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। मेंहनगर थाने से भैय्यालाल यादव और वसीम को, बिलरियागंज थाने से विकास यादव को पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही महाराजगंज थाने पर तैनात जितेंद्र पांडेय, मिथिलेश पासवान , श्री नारायण यादव को भी पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है। अतरौलिया थाने पर तैनात शिवम सिंह अहिरौला थाने से आदर्श शाह और तहबरपुर थाने पर तैनात पंचदेव और प्रवीण सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। निजामाबाद से मुलायम तो जहानागंज से हटे अखिलेश जिले के निजामाबाद थाने पर लंबे अरसे से तैनात रहे मुलायम यादव को भी पुलिस लाइन का रास्ता दिखाया गया है। वही जहानागंज थाने पर तैनात अखिलेश यादव को भी पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके साथ ही कप्तानगंज थाने में तैनात रहे अजय कुमार चौधरी, श्रवण शुक्ल, सरायमीर थाने पर तैनात विक्रम यादव, रमेश चंद्र गौड़, रानी की सराय थाने पर तैनात सूरज कुमार पांडेय को पुलिस लाइन भेजा गया है। इस प्रकार 16 थानों से 34 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। 19 थानों से 94 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने लंबे समय से थानों पर तैनात पुलिस कर्मियों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया है। इस प्रकार 19 स्थान से 94 पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरित होने वाले सिधारी थाने से 16 पुलिस कर्मियों को, बरदह थाने से दो पुलिस कर्मियों को, फूलपुर थाने से दो, जीयनपुर थाने से 4 कोतवाली से 10 और रानी की सराय थाने से 16 पुलिस कर्मियों को स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही कंधरापुर थाने से 10, मुबारकपुर थाने से 9, जहानागंज थाने से दो, बिलरियागंज थाने से चार, रौनापार थाने से पांच, अतरौलिया थाने से तीन और महाराजगंज थाने से तीन पुलिस कर्मियों को स्थानांतरित किया गया है। इसके साथ ही सरायमीर थाने से दो पवई, तहबरपुर, देवगांव गंभीरपुर से एक-एक पुलिस कर्मियों को जिले के दूसरे स्थान पर भेजा गया है। ऐसे में जिले की कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 19 थानों से 94 पुलिस कर्मियों को स्थानांतरित किया गया है। बरदह थाने के अजीत की भी शिकायतें आजमगढ़ जिले के बरदह थाने पर पासपोर्ट देख रहे अजीत कुशवाहा पर भी पासपोर्ट के नाम पर आर्थिक अपराध करने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं। अजीत कुशवाहा लंबे समय से थाने पर तैनात है।


