अमेठी में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने की कार्रवाई, घर पर पुलिस बल तैनात

अमेठी में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट:लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने की कार्रवाई, घर पर पुलिस बल तैनात

लखनऊ विधानसभा घेराव से पहले पुलिस ने कांग्रेसियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। अमेठी युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह को उनके घर पर पुलिस बल तैनात कर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। इसके साथ ही जिले के कई बड़े कांग्रेस नेताओं के आवास पर भी पुलिस तैनात की गई है, ताकि वे लखनऊ विधानसभा घेराव में शामिल न हो सकें। दरअसल, प्रदेश के कांग्रेसी 17 फरवरी को ‘मनरेगा बचाओ आंदोलन’ के तहत विधानसभा का घेराव करने वाले थे। इस कार्यक्रम से पहले ही पुलिस सक्रिय हो गई और कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई शुरू कर दी। अमेठी के युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के घर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आज सुबह जिलाध्यक्ष के आवास पहुंची और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। जिले के कई अन्य प्रमुख कांग्रेसी नेताओं को भी उनके घरों पर पुलिस बल तैनात कर हाउस अरेस्ट किया गया है। हाल ही में भाजपा ने मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित भारत जी राम जी योजना’ कर दिया है। इसी को लेकर कांग्रेसी लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अमेठी में इस मुद्दे पर एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है और कांग्रेस नेता पदयात्राएं भी निकाल रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *