अमरपुर में स्मार्ट मीटर बिजली से चोरी का मामला:41 उपभोक्ताओं पर केस दर्ज, छापेमारी के दौरान हुुई कार्रवाई

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अमरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर व्यापक जांच की। अभियान में कई उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया बिल के कारण पहले ही काट दिए गए थे। इसके बावजूद वे टोका लगाकर चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे। विभागीय टीम ने इन सभी मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई की। अभियान के तहत कुल 41 लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन हटाए और बिजली आपूर्ति बंद कर दी। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होता है और इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अमरपुर के कार्यपालक अभियंता प्रकाश झा ने जानकारी दी कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर को बाइपास कर या टोका लगाकर बिजली का उपयोग करना कानूनी अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। झा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिन लोगों पर बिजली बिल की बकाया राशि है, वे जल्द से जल्द अपना बकाया जमा कर दें, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है, जिसके लिए उपभोक्ताओं का सहयोग आवश्यक है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अमरपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुरुवार को बिजली चोरी के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी कर व्यापक जांच की। अभियान में कई उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर बाइपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए पकड़ा गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन बकाया बिल के कारण पहले ही काट दिए गए थे। इसके बावजूद वे टोका लगाकर चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे। विभागीय टीम ने इन सभी मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई की। अभियान के तहत कुल 41 लोगों के खिलाफ संबंधित थानों में देर शाम प्राथमिकी दर्ज कराई गई। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने कई स्थानों पर अवैध कनेक्शन हटाए और बिजली आपूर्ति बंद कर दी। अधिकारियों ने बताया कि बिजली चोरी से विभाग को आर्थिक नुकसान होता है और इससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अमरपुर के कार्यपालक अभियंता प्रकाश झा ने जानकारी दी कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर को बाइपास कर या टोका लगाकर बिजली का उपयोग करना कानूनी अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। झा ने उपभोक्ताओं से अपील की कि जिन लोगों पर बिजली बिल की बकाया राशि है, वे जल्द से जल्द अपना बकाया जमा कर दें, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना है, जिसके लिए उपभोक्ताओं का सहयोग आवश्यक है। विभाग की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *