जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, प्रयागराज में मना जश्न:कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, कहा भारत का नाम रोशन किया गर्व की बात

जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क के मेयर, प्रयागराज में मना जश्न:कांग्रेसियों ने बांटी मिठाई, कहा भारत का नाम रोशन किया गर्व की बात

प्रयागराज में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर जोहरान ममदानी की ऐतिहासिक जीत पर जमकर खुशी मनाई। पुराने शहर के घंटा घर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर कर खुशी का इज़हार किया। कार्यकर्ताओं ने जोहरान ममदानी के पोस्टर लेकर जोहरान ममदानी जिंदाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला ने कहा कि यह क्षण न केवल अमेरिका बल्कि भारत के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा, जोहरान ममदानी ने अमेरिका के सबसे बड़े शहर न्यूयॉर्क के मेयर पद पर जीत हासिल कर भारतीय मूल के लोगों की पहचान को और ऊंचा किया है। यह जीत इस बात का प्रमाण है कि भारतीय मूल के नागरिक जिस देश में रहते हैं, वहां अपनी मेहनत और समर्पण से भारत का नाम रोशन करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि न्यूयॉर्क जैसे वैश्विक शहर में एक दक्षिण एशियाई और मुस्लिम व्यक्ति का मेयर बनना सामाजिक सद्भाव, समानता और विविधता की शक्ति का प्रतीक है। कौन हैं जोहरान ममदानी 34 वर्षीय जोहरान ममदानी मूल रूप से भारतीय मूल के परिवार से हैं। उनका जन्म युगांडा में हुआ और वे कम उम्र में ही अमेरिका चले गए। ममदानी मशहूर भारतीय फ़िल्म निर्देशक मीरन ममदानी और कवयित्री मिन्नी ममदानी के बेटे हैं। न्यूयॉर्क के क्वींस इलाके में पले-बढ़े ममदानी सामाजिक कार्यों और सामुदायिक संघर्षों से जुड़े रहे हैं। राजनीतिक सफर जोहरान ममदानी डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े हुए हैं और 2021 में उन्होंने न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली चुनाव जीतकर राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी। वे आवास, शिक्षा और आप्रवासी अधिकारों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। ममदानी ने शहर में सस्ती आवास नीति, नस्लीय समानता और सामाजिक न्याय के पक्ष में लगातार आवाज उठाई। अब न्यूयॉर्क के मेयर के रूप में उनकी जीत ने न केवल अमेरिकी राजनीति में एक नया अध्याय लिखा है, बल्कि भारतीय मूल के नागरिकों को गर्व से भर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *