बेगूसराय में पीट-पीट कर युवक की हत्या:रात में बदमाशों ने घर में घुस कर पीटा था, सुबह चोट के कारण गई जान

बेगूसराय में पीट-पीट कर युवक की हत्या:रात में बदमाशों ने घर में घुस कर पीटा था, सुबह चोट के कारण गई जान

बेगूसराय में पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान नाथू यादव के बेटे रणवीर कुमार (23) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दो पक्षों के बच्चों के बीच आपसी विवाद था। इसमें बीते रात घर में घुसकर रणवीर कुमार की जमकर पिटाई कर दी गई थी। घटना के बाद परिजनों लगा कि हल्का चोट लगा हुआ है। इसलिए परिजन रणवीर को कहीं इलाज के लिए नहीं ले गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इसी दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बलिया थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एसपी मनीष ने बताया कि आज दिन में सूचना मिली कि बीते रात नूरजमापुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें रणवीर कुमार की चोट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी और थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल किया गया। जिसमें पता चला कि रणवीर यादव का नूरजमापुर के ही ब्रह्मदेव यादव के बेटे नरेश यादव से आपसी विवाद था। इसी को लेकर मारपीट हुआ व मारपीट में चोट लगने से रणवीर यादव की मौत हो गई। घटनास्थल की जांच फारेंसिक विभाग की टीम (एफएसएल) से कराया गया है। लाश का पोस्टमार्टम कराते हुए घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। बेगूसराय में पीट-पीट कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के नूरजमापुर गांव की है। मृतक युवक की पहचान नाथू यादव के बेटे रणवीर कुमार (23) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। दो पक्षों के बच्चों के बीच आपसी विवाद था। इसमें बीते रात घर में घुसकर रणवीर कुमार की जमकर पिटाई कर दी गई थी। घटना के बाद परिजनों लगा कि हल्का चोट लगा हुआ है। इसलिए परिजन रणवीर को कहीं इलाज के लिए नहीं ले गए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी इसी दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बलिया थाना को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। एसपी मनीष ने बताया कि आज दिन में सूचना मिली कि बीते रात नूरजमापुर में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें रणवीर कुमार की चोट लगने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी और थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल किया गया। जिसमें पता चला कि रणवीर यादव का नूरजमापुर के ही ब्रह्मदेव यादव के बेटे नरेश यादव से आपसी विवाद था। इसी को लेकर मारपीट हुआ व मारपीट में चोट लगने से रणवीर यादव की मौत हो गई। घटनास्थल की जांच फारेंसिक विभाग की टीम (एफएसएल) से कराया गया है। लाश का पोस्टमार्टम कराते हुए घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *