औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक से घर लौटते समय हादसा हुआ है। जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई। मृतक त्रिपुरारी कुमार(30) कुटुंबा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव का रहने वाला था। बेंगलुरु में मजदूरी का काम करता था। घटना बिहार झारखंड के बॉर्डर इलाके के सिमरी कला गांव के पास की है। पिता दिलीप पासवान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम घर से बाइक लेकर हरिहरगंज बाजार गया था। सड़क जाम रहने के कारण वह बाइपास होते हुए घर लौट रहा था। निर्माणाधीन बाइपास पर डिवाइडर के पास पत्थर पड़ा था, उसे दिखा नहीं। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात होने के चलते उस पर किसी की नजर ने पड़ी। काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। बाद में राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बाइक से घर लौटते समय हादसा हुआ है। जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान हुई। मृतक त्रिपुरारी कुमार(30) कुटुंबा थाना क्षेत्र के वर्मा गांव का रहने वाला था। बेंगलुरु में मजदूरी का काम करता था। घटना बिहार झारखंड के बॉर्डर इलाके के सिमरी कला गांव के पास की है। पिता दिलीप पासवान ने बताया कि मंगलवार की देर शाम घर से बाइक लेकर हरिहरगंज बाजार गया था। सड़क जाम रहने के कारण वह बाइपास होते हुए घर लौट रहा था। निर्माणाधीन बाइपास पर डिवाइडर के पास पत्थर पड़ा था, उसे दिखा नहीं। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात होने के चलते उस पर किसी की नजर ने पड़ी। काफी देर तक वहीं पड़ा रहा। बाद में राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छानबीन में जुटी पुलिस पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।


