लातेहार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत:परिजनों ने तीन घंटे सड़क किया रोड जाम, मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम हटा

लातेहार हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत:परिजनों ने तीन घंटे सड़क किया रोड जाम, मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम हटा

लातेहार के सदर थाना क्षेत्र के तुबेद कोल माइंस में चलने वाली हाइवा की चपेट में आने से राजू टाना भगत (30) की मौत हो गई। मृतक बालूमाथ के उलातू निवासी शाहदेव टाना भगत का पुत्र था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुरूम नदी टोला स्थित मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिसके कारण आवागमन घंटों ठप रहा। स्थानीय ग्रामीण रामसहाय टाना भगत, सुका टाना भगत, महेंद्र टाना भगत, रामचंद्र टाना भगत, राम टाना भगत, मनेश्वर टाना भगत ने बताया कि मृतक राजू अपने रिश्तेदार के घर आया था। टहलने के लिए बाहर निकला। इसी दौरान कोल साइडिंग में चलने वाली तेज रफ्तार हाइवा ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि राजू ही परिवार का एकमात्र सहारा था। वे दस लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने मांगें पूरी होने तक जाम खत्म न करने की चेतावनी दी। इधर, जाम की सूचना पर प्रभारी सदर थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसके बाद ट्रांसपोर्टिंग कंपनी प्रतिनिधियों ने एक लाख रुपए मुआवजा और पांच हजार रुपए प्रतिमाह सहायता देने के आश्वासन के बाद करीब तीन घंटे बाद जाम हटाया गया। थाना प्रभारी रामाकांत गुप्ता ने कहा कि जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। कंपनी के द्वारा मुआवजा के आश्वासन के बाद जाम हटा दिया गया है। परिजनों के आवेदन पर हाइवा पर करवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *