यूथ कांग्रेस चलाएगी संकल्प अभियान:“युवा की आवाज, किसान का सम्मान, हर घर तक हक और विकास” नारे के साथ घर घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

यूथ कांग्रेस चलाएगी संकल्प अभियान:“युवा की आवाज, किसान का सम्मान, हर घर तक हक और विकास” नारे के साथ घर घर पहुंचेंगे कार्यकर्ता

जोधपुर शहर जिला युवा कांग्रेस द्वारा “युवा की आवाज, किसान का सम्मान, हर घर तक हक और विकास” नारे के साथ संकल्प अभियान शुरू करेगी। युवा कांग्रेस ने अभियान की जानकारी देते हुए संभाग के प्रभारी चांद बत्रा ने बताया कि अभियान के तहत हर घर तक युवा कांग्रेस का संकल्प अभियान लेकर पहुंचेंगे। वहीं, जिलाध्यक्ष योगेश कच्छवाहा ने कहा जोधपुर में इस अभियान को युवा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता डोर टू डोर लेकर जायेगा और जल्द ही जोधपुर कलेक्ट्रेट का घेराव आम जनता की परेशानी को लेकर किया जायेगा। ये रहे मौजूद इस दौरान जोधपुर संभाग के प्रभारी चांद बत्रा और जोधपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कच्छवाहा, सरदारपुरा विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत कच्छवाहा, शहर विधानसभा अध्यक्ष शाहबाज़ जिन्दरान,पवन टाक, सनी गहलोत, सतीश सांखला, ऐजाज राज सैयद, सूर्याप्रकाश सांखला, गौरव गहलोत,रोहित गूंद,अहमद अली, हर्षद उपाध्याय, शिवा टाक, सहीराम चौधरी, आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थितत रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *