दिल्ली एक्सप्रेस की टक्कर से युवक की मौत:रौनाही के पास रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

दिल्ली एक्सप्रेस की टक्कर से युवक की मौत:रौनाही के पास रेलवे क्रॉसिंग पर हादसा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र में एक ट्रेन हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना बड़ा गांव रेलवे क्रॉसिंग गेट के पास हुई, जब अयोध्या दिल्ली एक्सप्रेस 14205 गुजर रही थी। युवक रेलवे क्रॉसिंग पार करने का प्रयास कर रहा था, तभी एक्सप्रेस ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। स्थानीय पुलिस और जीआरपी पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। जीआरपी पुलिस के उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल राहुल यादव और जितेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव की शिनाख्त सौरभ यादव पुत्र बल करन यादव 24 वर्ष, निवासी सारंगपुर, थाना रौनाही के रूप में हुई। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मौके पर मौजूद एक सिपाही ने युवक को रेलवे लाइन पार करने से मना किया था, लेकिन युवक नहीं माना, जिसके कारण यह हादसा हुआ। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना सोमवार देर शाम की है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *