सोनीपत में नशे के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन बरामद; कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा

सोनीपत में नशे के साथ युवक गिरफ्तार:पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन बरामद; कोर्ट ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा

सोनीपत जिले की क्राइम यूनिट गन्नौर की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ तस्करी की घटना में संलिप्त एक आरोपी को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप उर्फ मोनू निवासी गांव गढ़ी ब्राह्मण, जिला सोनीपत के रूप में हुई है। खुफिया सूचना पर की गई रेड
सहायक उप निरीक्षक जसबीर ने बताया कि 01 दिसंबर को वह अपनी टीम के साथ ललहेड़ी रोड, गन्नौर पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि संदीप उर्फ मोनू मोटरसाइकिल पर सवार होकर सोनीपत-गन्नौर रोड स्थित नहर पुलिया के पास हेरोइन सप्लाई करने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को काबू किया। जेब से मिली हेरोइन
पूछताछ में युवक ने अपना नाम संदीप उर्फ मोनू पुत्र जगबीर निवासी गढ़ी ब्राह्मण बताया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से एक पारदर्शी पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें नशीला पदार्थ हेरोइन थी। बरामद हेरोइन का वजन पॉलिथीन सहित 12 ग्राम पाया गया। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य पदार्थ निरोधक अधिनियम (NDPS Act) के तहत थाना गन्नौर में मामला दर्ज किया है। दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया आरोपी
क्राइम यूनिट गन्नौर की अनुसंधान टीम में नियुक्त सहायक उप निरीक्षक प्रदीप ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *