विमेंस प्रीमियर लीग की शुरुआत 9 जनवरी से होगी:शेड्यूल जारी; मुंबई में लीग मैच, बड़ौदा में फाइनल खेला जाएगा

विमेंस प्रीमियर लीग के चौथे सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से होगी। फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा। BCCI ने शनिवार को लीग का शेड्यूल जारी किया। इस बार दो डबल हेडर मैच होंगे, दोनों शनिवार को खेले जाएंगे। लीग का फाइनल पहली बार शनिवार या रविवार को नहीं खेला जाएगा, बल्कि सोमवार को खेला जाएगा। 28 दिनों तक खेली जाने वाली लीग के मुकाबले दो शहरों (नवी मुंबई और वडोदरा) में होंगे। शुरुआती 11 मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाएंगे। दोनों डबल हेडर भी यहीं होंगे। बाकी 11 मैच वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले जाएंगे। 3 फरवरी का एलिमिनेटर और 5 फरवरी का फाइनल इन्हीं 11 मैचों में शामिल है। जनवरी में क्यों हो रहा WPL
अभी तक विमेंस प्रीमियर लीग के तीनों सीजन मार्च में खेले गए हैं। पहली बार टूर्नामेंट जनवरी में कराया जाएगा। इसके पीछे दो मुख्य वजह हैं- पिछले सीजन की चैंपियन मुंबई इंडियंस है
WPL को सबसे ज्यादा 2 बार मुंबई इंडियंस ने जीता है। टीम ने 2023 के पहले और 2025 के तीसरे सीजन में जीत हासिल की थी। 2024 के दूसरे सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता था। ———————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… विराट-रोहित के फ्यूचर पर BCCI ने मीटिंग बुलाई:2027 वर्ल्ड कप के लिए फिटनेस का रोडमैप मांगा जाएगा विराट कोहली और रोहित शर्मा के फ्यूचर को लेकर BCCI ने 6 दिसंबर के बाद मीटिंग बुलाई है। इसमें कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर भी मौजूद रहेंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक एक बोर्ड अधिकारी ने बताया कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप में अभी समय है, लेकिन रोहित और विराट से इस बारे में अब तक कोई बातचीत नहीं हुई है। इसी को देखते हुए उनकी भूमिका और टीम की रणनीति स्पष्ट करने के लिए यह मीटिंग होगी। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *