जल संकट के विरोध में महिलाओं ने किया हाईवे जाम:डिंडौरी में महिलाएं बोलीं-एक हफ्ते से बंद है सप्लाई, सरपंच-सचिव पर अनदेखी का आरोप

जल संकट के विरोध में महिलाओं ने किया हाईवे जाम:डिंडौरी में महिलाएं बोलीं-एक हफ्ते से बंद है सप्लाई, सरपंच-सचिव पर अनदेखी का आरोप

डिंडोरी जिला के बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत करौंदा गांव में रविवार को पानी की समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने जबलपुर-अमरकंटक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ विरोध शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विरोध जारी रहा। महिलाएं बोलीं-एक हफ्ते से बंद है सप्लाई प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना है कि गांव में नल जल योजना चल रही है, इसके बावजूद पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद है। पानी के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। महिलाओं ने बताया कि सुबह और शाम का ज्यादातर समय पानी की व्यवस्था करने में निकल रहा है। सरपंच और सचिव पर अनदेखी का आरोप महिलाओं ने 111आरोप लगाया कि गांव की समस्या को लेकर सरपंच और सचिव को कई बार जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। उनका कहना है कि मजबूरी में उन्हें तेज धूप में सड़क पर बैठकर विरोध करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर लिखित आश्वासन नहीं देता, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगी। नया नलकूप लगाने का आश्वासन मौके पर पहुंचे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के उपखंड अधिकारी प्रमोद उपाध्याय ने बताया कि सरपंच गंगाराम मरावी की ओर से नए नलकूप की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि यांत्रिक शाखा की खुदाई मशीन खराब होने के कारण नया नलकूप नहीं खोदा जा सका। उपखंड अधिकारी ने महिलाओं को एक सप्ताह के भीतर नया नलकूप लगाने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि नए नलकूप की खुदाई के लिए सरपंच से प्रस्ताव मांगा गया था, लेकिन अब तक विभाग को प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। आठ महीने से चल रही नल जल योजना लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुसार गांव में नल जल योजना पिछले आठ महीने से संचालित है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि योजना होने के बावजूद उन्हें नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे परेशानी लगातार बढ़ रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *