महिला पुलिसकर्मी करेंगी स्कूल,कॉलेज- सार्वजनिक स्थलों पर गश्त:मोतिहारी पुलिस ने ‘अभया ब्रिगेड’ अभियान शुरू किया, अब मनचलों की खैर नहीं

महिला पुलिसकर्मी करेंगी स्कूल,कॉलेज- सार्वजनिक स्थलों पर गश्त:मोतिहारी पुलिस ने ‘अभया ब्रिगेड’ अभियान शुरू किया, अब मनचलों की खैर नहीं

मोतिहारी पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘अभया ब्रिगेड’ नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मोतिहारी पुलिस लाइन से पूरी तरह से महिला पुलिसकर्मियों की इस टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान बढ़ती छेड़खानी और मनचलों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। महिलाओं- छात्राओं की आवाजाही वाली जगहों पर तैनाती एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अभया ब्रिगेड की महिला पुलिस अधिकारी स्कूटी के माध्यम से शहर और जिले के उन सभी स्थानों पर नियमित गश्त करेंगी, जहां महिलाओं और छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है। इनमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, चौक-चौराहे, बाजार और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। इन जगहों पर अक्सर मनचले लड़कियों को परेशान करते हैं। 50 अभया ब्रिगेड टीमों का किया गया गठन यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। पूरे जिले में कुल 50 अभया ब्रिगेड टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें थाना स्तर पर भी काम करेंगी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई भी करेंगी। अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाना है, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ाना है। अभियान की शुरुआत के तुरंत बाद ही अभया ब्रिगेड की कार्रवाई सामने आने लगी है। टीम को रवाना किए जाने के कुछ ही समय बाद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस एक्शन मोड में दिखी। लड़कियों के आगे-पीछे घूमकर रहे लड़कों पर कार्रवाई अभया ब्रिगेड की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों से चार मनचलों को पकड़ा और उन्हें नगर थाने ले आई, जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है। ये युवक सड़क पर चलने वाली लड़कियों के आगे-पीछे घूमकर कथित तौर पर छेड़खानी कर रहे थे। मोतिहारी पुलिस की यह पहल महिलाओं और छात्राओं के लिए एक सकारात्मक संदेश है। यह दर्शाता है कि प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और गंभीर है। मोतिहारी पुलिस ने महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ‘अभया ब्रिगेड’ नामक एक विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने मोतिहारी पुलिस लाइन से पूरी तरह से महिला पुलिसकर्मियों की इस टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान बढ़ती छेड़खानी और मनचलों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाया गया है। महिलाओं- छात्राओं की आवाजाही वाली जगहों पर तैनाती एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि अभया ब्रिगेड की महिला पुलिस अधिकारी स्कूटी के माध्यम से शहर और जिले के उन सभी स्थानों पर नियमित गश्त करेंगी, जहां महिलाओं और छात्राओं की आवाजाही अधिक रहती है। इनमें स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, चौक-चौराहे, बाजार और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। इन जगहों पर अक्सर मनचले लड़कियों को परेशान करते हैं। 50 अभया ब्रिगेड टीमों का किया गया गठन यह अभियान केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगा। पूरे जिले में कुल 50 अभया ब्रिगेड टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें थाना स्तर पर भी काम करेंगी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई भी करेंगी। अभया ब्रिगेड का मुख्य उद्देश्य न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाना है, बल्कि महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास भी बढ़ाना है। अभियान की शुरुआत के तुरंत बाद ही अभया ब्रिगेड की कार्रवाई सामने आने लगी है। टीम को रवाना किए जाने के कुछ ही समय बाद नगर थाना क्षेत्र में पुलिस एक्शन मोड में दिखी। लड़कियों के आगे-पीछे घूमकर रहे लड़कों पर कार्रवाई अभया ब्रिगेड की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों से चार मनचलों को पकड़ा और उन्हें नगर थाने ले आई, जहाँ उनसे पूछताछ की जा रही है। ये युवक सड़क पर चलने वाली लड़कियों के आगे-पीछे घूमकर कथित तौर पर छेड़खानी कर रहे थे। मोतिहारी पुलिस की यह पहल महिलाओं और छात्राओं के लिए एक सकारात्मक संदेश है। यह दर्शाता है कि प्रशासन उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क और गंभीर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *