सुपौल के निर्मली में महिला से मारपीट:घरेलू विवाद में सोने की चेन छीनी, दुकान में आग लगाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल के निर्मली में महिला से मारपीट:घरेलू विवाद में सोने की चेन छीनी, दुकान में आग लगाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल जिले के नगर पंचायत निर्मली के वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार को घरेलू विवाद में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता रीता देवी (42 वर्ष) ने अपने ससुर, देवर, जेठ समेत कई लोगों पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला करने, दुकान में आग लगाने का प्रयास, गले से सोने की चेन छीनने और जान से मारने की नीयत से गला दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। झुंड बनाकर दुकान पर पहुंचे
पीड़िता के द्वारा थाना में लिखित शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वह निर्मली मेन रोड स्थित वार्ड 11 में अपनी “पुष्पांजलि ड्रेसेज” नामक दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान उनके देवर गोपाल कुमार, जेठ गजेन्द्र प्रसाद साह, ससुर उमाकांत साह, सास राधा देवी, मिथलेश देवी, नीतू कुमारी और स्टाफ अनिल कुमार सहित अन्य लोग लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर झुंड बनाकर दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई, फिर मारपीट शुरू कर दी गई। महिला को दुकान से घसीटकर घर के अंदर ले जाकर पीटा गया। रीता देवी ने बताया कि हमलावरों ने दुकान का सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया और आग लगाने का प्रयास किया, जिसे दुकान के कर्मचारियों ने किसी तरह रोका। इस दौरान आरोपियों ने उनके गले से करीब एक भरी वजन की सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है, छीन ली। घायल अवस्था में निर्मली एसडीएच में भर्ती कराया गया
इतना ही नहीं, उमाकांत साह द्वारा चादर से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई, जबकि गोपाल साह ने सिर पर लाठी से वार किया, जिससे नाक से खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला की जान बचाई। बाद में उसे घायल अवस्था में निर्मली एसडीएच में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना निर्मली थाना को दी गई है। निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने कहा है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुपौल जिले के नगर पंचायत निर्मली के वार्ड संख्या 11 में शुक्रवार को घरेलू विवाद में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता रीता देवी (42 वर्ष) ने अपने ससुर, देवर, जेठ समेत कई लोगों पर लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला करने, दुकान में आग लगाने का प्रयास, गले से सोने की चेन छीनने और जान से मारने की नीयत से गला दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला को गंभीर हालत में अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। झुंड बनाकर दुकान पर पहुंचे
पीड़िता के द्वारा थाना में लिखित शिकायत में कहा गया है कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे वह निर्मली मेन रोड स्थित वार्ड 11 में अपनी “पुष्पांजलि ड्रेसेज” नामक दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान उनके देवर गोपाल कुमार, जेठ गजेन्द्र प्रसाद साह, ससुर उमाकांत साह, सास राधा देवी, मिथलेश देवी, नीतू कुमारी और स्टाफ अनिल कुमार सहित अन्य लोग लाठी, डंडा और लोहे की रॉड लेकर झुंड बनाकर दुकान पर पहुंचे। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई, फिर मारपीट शुरू कर दी गई। महिला को दुकान से घसीटकर घर के अंदर ले जाकर पीटा गया। रीता देवी ने बताया कि हमलावरों ने दुकान का सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया और आग लगाने का प्रयास किया, जिसे दुकान के कर्मचारियों ने किसी तरह रोका। इस दौरान आरोपियों ने उनके गले से करीब एक भरी वजन की सोने की चेन, जिसकी कीमत लगभग 1.30 लाख रुपये बताई जा रही है, छीन ली। घायल अवस्था में निर्मली एसडीएच में भर्ती कराया गया
इतना ही नहीं, उमाकांत साह द्वारा चादर से गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई, जबकि गोपाल साह ने सिर पर लाठी से वार किया, जिससे नाक से खून बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला की जान बचाई। बाद में उसे घायल अवस्था में निर्मली एसडीएच में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना निर्मली थाना को दी गई है। निर्मली थानाध्यक्ष सियावर मंडल ने कहा है कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *