जंगली सुअर ने महिला पर किया हमला:भिलाई के सेक्टर-1 में दहशत, गंभीर घायल महिला रायपुर रेफर

जंगली सुअर ने महिला पर किया हमला:भिलाई के सेक्टर-1 में दहशत, गंभीर घायल महिला रायपुर रेफर

दुर्ग जिले के भिलाई में मंगलवार शाम एक जंगली सुअर ने घर लौट रही राजकुमारी देवांगन पर हमला कर दिया। यह घटना भिलाई के सेक्टर-1, सड़क नंबर 10 पर हुई। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उनके हाथ में गहरे जख्म आए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि राजकुमारी देवांगन अपने घर जा रही थी, तभी झाड़ियों से अचानक एक जंगली सुअर निकला और उन पर हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोर मचाकर सुअर को वहां से भगाया। घायल महिला रायपुर रेफर घायल राजकुमारी देवांगन को तत्काल सुपेला के अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर चोटों के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर रेफर कर दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, सेक्टर-1 क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जंगली सुअरों की आवाजाही देखी जा रही है। उनका आरोप है कि वन विभाग द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली जानवरों को कंट्रोल करने की मांग निवासियों ने प्रशासन और वन विभाग से आबादी वाले क्षेत्रों में जंगली जानवरों की बढ़ती मौजूदगी को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने इलाके में गश्त बढ़ाने और झाड़ियों की सफाई कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। राजकुमारी देवांगन का इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। दुर्ग के डीएफओ दीपेश कपिल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *