पति के बाहर नौकरी करने से नाराज थी पत्नी:नदी किनारे कीटनाशक खाया, दो दिन बाद मिला शव, 7 साल पहले हुई थी शादी

पति के बाहर नौकरी करने से नाराज थी पत्नी:नदी किनारे कीटनाशक खाया, दो दिन बाद मिला शव, 7 साल पहले हुई थी शादी

पाकुड़ जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। लिट्टीपाडा थाना क्षेत्र के बीचपहाड़ गांव में एक 24 वर्षीय महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। बैदी पहाड़िन की शादी सात साल पहले रमेश पहाड़िया से हुई थी। रमेश दो महीने पहले रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य चला गया था। बैदी इस बात से नाराज थी और उसे बार-बार मना करती थी। नाराजगी में घर छोड़ निकली 6 जून को रमेश घर लौटा और पत्नी को ससुराल से अपने घर ले जाने आया। लेकिन बैदी ने जाने से मना कर दिया। पति के समझाने पर वह और नाराज हो गई। इसके बाद वह पहाड़ी जंगल की ओर चली गई। पिता और पति ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। वह नदी की ओर भाग गई। अंधेरा होने के बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन भी पूरे दिन खोजबीन जारी रही। नदी किनारे मिला शव देर रात नदी में उसका शव तैरता हुआ मिला। रविवार को पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने नदी किनारे बरबट्टी में कीटनाशक खा लिया था। रविवार को ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के अनुसार, मृतक के पिता की शिकायत पर यूडी केस दर्ज किया गया है। पाकुड़ जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। लिट्टीपाडा थाना क्षेत्र के बीचपहाड़ गांव में एक 24 वर्षीय महिला ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। बैदी पहाड़िन की शादी सात साल पहले रमेश पहाड़िया से हुई थी। रमेश दो महीने पहले रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य चला गया था। बैदी इस बात से नाराज थी और उसे बार-बार मना करती थी। नाराजगी में घर छोड़ निकली 6 जून को रमेश घर लौटा और पत्नी को ससुराल से अपने घर ले जाने आया। लेकिन बैदी ने जाने से मना कर दिया। पति के समझाने पर वह और नाराज हो गई। इसके बाद वह पहाड़ी जंगल की ओर चली गई। पिता और पति ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। वह नदी की ओर भाग गई। अंधेरा होने के बाद उसकी तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिली। अगले दिन भी पूरे दिन खोजबीन जारी रही। नदी किनारे मिला शव देर रात नदी में उसका शव तैरता हुआ मिला। रविवार को पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने नदी किनारे बरबट्टी में कीटनाशक खा लिया था। रविवार को ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार के अनुसार, मृतक के पिता की शिकायत पर यूडी केस दर्ज किया गया है।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *