अमरपुर में ड्यूटी के दौरान चौकीदार की मौत:बांका कोर्ट जाते समय पिकअप ने मारी टक्कर, बच्चों के सर से उठा पिता का साया

अमरपुर में ड्यूटी के दौरान चौकीदार की मौत:बांका कोर्ट जाते समय पिकअप ने मारी टक्कर, बच्चों के सर से उठा पिता का साया

अमरपुर थाना के चौकीदार गुड्डू की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 18 जून को एक दरोगा के साथ बांका कोर्ट जा रहे थे। फतेहपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू और दरोगा दोनों घायल हो गए। पहले उन्हें अमरपुर अस्पताल ले जाया गया। फिर मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। गुड्डू की हालत गंभीर थी। उन्हें भागलपुर से आगे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डुमरामा गांव निवासी गुड्डू अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों की उम्र 15, 10, 6 और 5 साल है। बड़ी बेटी लुशी 15 साल की है। बेटा आयुष 10 साल का है। बेटी मीठी 6 साल की है। सबसे छोटा बेटा पीयूष 5 साल का है। शनिवार सुबह मृतक की मां और पत्नी अर्चना देवी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने वर्दी में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। गांव में अब चर्चा है कि विभाग इस परिवार की मदद करेगा या नहीं। अमरपुर थाना के चौकीदार गुड्डू की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 18 जून को एक दरोगा के साथ बांका कोर्ट जा रहे थे। फतेहपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू और दरोगा दोनों घायल हो गए। पहले उन्हें अमरपुर अस्पताल ले जाया गया। फिर मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया। गुड्डू की हालत गंभीर थी। उन्हें भागलपुर से आगे इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। डुमरामा गांव निवासी गुड्डू अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों की उम्र 15, 10, 6 और 5 साल है। बड़ी बेटी लुशी 15 साल की है। बेटा आयुष 10 साल का है। बेटी मीठी 6 साल की है। सबसे छोटा बेटा पीयूष 5 साल का है। शनिवार सुबह मृतक की मां और पत्नी अर्चना देवी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि उनके बेटे ने वर्दी में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाई। गांव में अब चर्चा है कि विभाग इस परिवार की मदद करेगा या नहीं।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *