दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र सहित पूरे दरभंगा शहर में बड़े पैमाने पर स्पेशल वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण थाना क्षेत्रों तक पुलिस टीम सड़कों पर उतरकर अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग किया जा रहा है। हेलमेट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन कागजात की विशेष जांच की जा रही है। साथ ही अवैध हथियार, नशीले पदार्थ व अन्य संदिग्ध वस्तुओं की भी गहन जांच हो रही है। एसएसपी ने कहा कि जिला के थाना अध्यक्ष, डीएसपी स्तर के अधिकारी भी सड़क पर उतरकर निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गलती करने वाले वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, चालान और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। घर से हेलमेट पहनकर ही निकलूंगा इस अभियान से वाहन चालकों में डर और सतर्कता दोनों देखने को मिल रही है। रेलवे स्टेशन, बाघ घर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक चालक इरफान ने बताया कि मैं बिना हेलमेट घर से निकल पड़ा था। मैं केवटी प्रखण्ड के जलवारा का रहने वाला हूं, स्टेशन जा रहा था। बिना हेलमेट आने के कारण ₹1000 का चालान काटा गया है। आगे से कभी गलती नहीं करूंगा, हेलमेट पहनकर ही घर से निकलूंगा। कागजातों की हो रही जांच विशेष पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर वाहन चेकिंग और पुलिसकर्मियों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर यह अभियान लगातार दिन-रात चलेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आये और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि – हेलमेट अवश्य लगाएं। – वाहन के सभी कागजात रखें। – यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। दरभंगा विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र सहित पूरे दरभंगा शहर में बड़े पैमाने पर स्पेशल वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर शहर से लेकर ग्रामीण थाना क्षेत्रों तक पुलिस टीम सड़कों पर उतरकर अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग किया जा रहा है। हेलमेट, प्रदूषण प्रमाणपत्र, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन कागजात की विशेष जांच की जा रही है। साथ ही अवैध हथियार, नशीले पदार्थ व अन्य संदिग्ध वस्तुओं की भी गहन जांच हो रही है। एसएसपी ने कहा कि जिला के थाना अध्यक्ष, डीएसपी स्तर के अधिकारी भी सड़क पर उतरकर निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गलती करने वाले वाहन चालकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, चालान और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। घर से हेलमेट पहनकर ही निकलूंगा इस अभियान से वाहन चालकों में डर और सतर्कता दोनों देखने को मिल रही है। रेलवे स्टेशन, बाघ घर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बाइक चालक इरफान ने बताया कि मैं बिना हेलमेट घर से निकल पड़ा था। मैं केवटी प्रखण्ड के जलवारा का रहने वाला हूं, स्टेशन जा रहा था। बिना हेलमेट आने के कारण ₹1000 का चालान काटा गया है। आगे से कभी गलती नहीं करूंगा, हेलमेट पहनकर ही घर से निकलूंगा। कागजातों की हो रही जांच विशेष पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर मोर्चा संभाल लिया है। अधिकारी मौके पर पहुंचकर वाहन चेकिंग और पुलिसकर्मियों के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर यह अभियान लगातार दिन-रात चलेगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आये और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो सके। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि – हेलमेट अवश्य लगाएं। – वाहन के सभी कागजात रखें। – यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें।


