वारसलीगंज विधायक अनीता ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:मॉडल प्रखंड कार्यालय और सकरी-नाटा लिंक योजना को लेकर सौंपा ज्ञापन

वारसलीगंज विधायक अनीता ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात:मॉडल प्रखंड कार्यालय और सकरी-नाटा लिंक योजना को लेकर सौंपा ज्ञापन

नवादा जिले के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजद विधायक अनीता देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा और वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की। विधायक ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों में तेजी लाना था। मुलाकात के दौरान विधायक अनीता देवी ने पकरीबरावां प्रखंड में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान भवन लोगों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है। इसके अलावा उन्होंने नदी जोड़ योजना के तहत सकरी-नाटा लिंक योजना की डीपीआर में आंशिक संशोधन कर उसे जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि इस योजना के पूरा होने से क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन की समस्या दूर होगी तथा किसानों को काफी लाभ मिलेगा। नवादा जिले के वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र की राजद विधायक अनीता देवी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा और वारसलीगंज विधानसभा क्षेत्र में लंबित विकास योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की। विधायक ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मुलाकात का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और विकास कार्यों में तेजी लाना था। मुलाकात के दौरान विधायक अनीता देवी ने पकरीबरावां प्रखंड में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मॉडल प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान भवन लोगों की जरूरतों के अनुरूप नहीं है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है। इसके अलावा उन्होंने नदी जोड़ योजना के तहत सकरी-नाटा लिंक योजना की डीपीआर में आंशिक संशोधन कर उसे जल्द स्वीकृति देने का आग्रह किया। विधायक ने कहा कि इस योजना के पूरा होने से क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन की समस्या दूर होगी तथा किसानों को काफी लाभ मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *