बहरीन में भारतीयों को चेतावनी, जरूरत पड़ने पर निकासी की तैयारी

बहरीन में भारतीयों को चेतावनी, जरूरत पड़ने पर निकासी की तैयारी

भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, सतर्क रहने की अपील, क्षेत्रीय हालात को देखते हुए भारतीय दूतावास की सलाह

जरूरत पड़ने पर सऊदी अरब के रास्ते भारत भेजने की तैयारी

उदयपुर. मध्य-पूर्व क्षेत्र में बदलती परिस्थितियों के बीच बहरीन स्थित भारतीय दूतावास ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने भारतीयों से सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन और दूतावास की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। एडवाइजरी के बाद राजस्थान व उदयपुर सहित मेवाड़ क्षेत्र के उन परिवारों की चिंता बढ़ गई, जिनके परिजन बहरीन में रोजगार कर रहे हैं। कई परिवार फोन और इंटरनेट कॉल के जरिए परिजन से संपर्क कर हालात की जानकारी ले रहे हैं।

दूतावास ने एडवाइजरी में कहा कि वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए बहरीन में सभी भारतीय नागरिक सतर्क रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें। भारतीय दूतावास ने स्पष्ट किया कि बहरीन स्थित दूतावास सामान्य रूप से कार्य कर रहा है और भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हर समय उपलब्ध है। दूतावास ने भारतीय नागरिकों से यह भी कहा है कि वे समय-समय पर जारी होने वाले अपडेट और सुरक्षा सलाह का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। दूतावास का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।….जरूरत पड़ने पर सऊदी के रास्ते भारत भेजने की तैयारीदूतावास ने जानकारी दी है कि यदि किसी कारणवश भारतीय नागरिकों को बहरीन से बाहर निकलना पड़ता है तो उन्हें सऊदी अरब के रास्ते भारत भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इस प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता उन भारतीय नागरिकों को दी जाएगी जिनके पास पर्यटक या अल्पकालिक वीजा है। रियाद स्थित भारतीय दूतावास सऊदी सरकार से व्यक्तिगत ट्रांजिट वीजा की मंजूरी प्राप्त कर रहा है। इसके लिए बहरीन स्थित भारतीय दूतावास की ओर से आवेदन रियाद दूतावास को भेजे जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिक सुरक्षित रूप से भारत लौट सकें।

राज्य व मेवाड़ से बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में

राजस्थान के अलग-अलग जगह उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ सहित मेवाड़ क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए खाड़ी देशों में जाते हैं। इनमें बहरीन, सऊदी अरब, कुवैत, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात प्रमुख हैं। इन देशों में काम करने वाले लोगों में होटल, कंस्ट्रक्शन, ड्राइविंग, तकनीकी कार्य, मैकेनिक और निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं। ऐसे में बहरीन को लेकर एडवाइजरी जारी होने के बाद मेवाड़ के कई परिवारों में चिंता का माहौल है।

परिवारों को सुरक्षा और रोजगार दोनों की चिंता

शहर के कई इलाकों से भी कई लोग बहरीन में काम करते हैं। परिजनों का कहना है कि सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर क्षेत्रीय हालात बिगड़ते हैं तो वहां काम कर रहे लोगों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। इसके साथ ही कई परिवारों को यह भी चिंता है कि यदि लोगों को अचानक वापस लौटना पड़ता है तो यहां रोजगार की व्यवस्था करना भी बड़ी चुनौती होगी। कई परिवारों ने बताया कि वे पिछले कुछ दिनों से लगातार समाचारों पर नजर रख रहे हैं और अपने परिजनों से दिन में कई बार बात कर हालात की जानकारी ले रहे हैं। कुछ सामाजिक संगठनों और समुदाय के लोगों ने भी बहरीन में रहने वाले मेवाड़ के लोगों से संपर्क बढ़ाया है।…मेवाड़ से हजारों लोग खाड़ी देशों मेंउदयपुर जिले से अनुमानित 4 से 5 हजार लोग खाड़ी देशों में कार्यरत है। इनमें से सैकड़ों लोग बहरीन में रोजगार कर रहे है। अधिकांश लोग कंस्ट्रक्शन, ड्राइविंग, होटल और निजी कंपनियों में काम करते हैं

खाड़ी देशों में काम करने वाले कई परिवारों की आर्थिक स्थिति इनकी कमाई पर निर्भर है।

सऊदी अरब से ट्रांजिट के लिए जरूरी शर्तें

यात्रियों के पास भारत जाने के लिए कन्फर्म हवाई टिकट होना जरूरी होगा।सऊदी अरब में प्रवेश से पहले रियाद स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी नोट वर्बल दिखाना होगा।सऊदी अरब का ट्रांजिट वीजा 72 से 96 घंटे तक वैध रहेगा।यात्रियों को इस अवधि के भीतर सऊदी अरब से भारत के लिए रवाना होना होगा।यात्रियों को सलाह दी गई है कि सऊदी चेकपॉइंट की यात्रा दिन के समय करें।

ट्रांजिट वीजा के लिए यहां करें संपर्क

ई-मेल- wel2.bahrain@mea.gov.inआपातकालीन हेल्पलाइनफोन 973 39418071फोन 973 38400433

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *