गोगरी प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। इस दौरान बोरना पंचायत की 102 वर्षीय वृद्धा और एक दिव्यांग किशोरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राष्ट्रीय महापर्व के रूप में मनाए जा रहे इस मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। नए युवा मतदाताओं ने भी बड़ी संख्या में वोट डाला। वृद्ध, दिव्यांग, गर्भवती और धात्री माताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। अधिकारियों ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला पर्यवेक्षक बीना कुमारी, सेविका शहरेनाज प्रवीण, आफरीन बानो और सहायिका रशीदा खातून ने मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। गोगरी प्रखंड क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हो गया। इस दौरान बोरना पंचायत की 102 वर्षीय वृद्धा और एक दिव्यांग किशोरी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राष्ट्रीय महापर्व के रूप में मनाए जा रहे इस मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। नए युवा मतदाताओं ने भी बड़ी संख्या में वोट डाला। वृद्ध, दिव्यांग, गर्भवती और धात्री माताओं ने भी उत्साहपूर्वक मतदान किया। पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। अधिकारियों ने मतदाताओं से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की और चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला पर्यवेक्षक बीना कुमारी, सेविका शहरेनाज प्रवीण, आफरीन बानो और सहायिका रशीदा खातून ने मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक किया और सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।


