121 सीटों पर वोटिंग कल, हर तीसरे प्रत्याशी पर FIR:दोनों डिप्टी सीएम, तेजस्वी-तेजप्रताप समेत 11 मंत्री मैदान में, अनंत-रीतलाल सहित 7 बाहुबली और खेसारी भी रेस में

121 सीटों पर वोटिंग कल, हर तीसरे प्रत्याशी पर FIR:दोनों डिप्टी सीएम, तेजस्वी-तेजप्रताप समेत 11 मंत्री मैदान में, अनंत-रीतलाल सहित 7 बाहुबली और खेसारी भी रेस में

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण महज कुछ घंटे दूर है। 6 नवंबर को राज्य की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। 243 सीटों के लिए दो चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटें शामिल हैं।​ 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 73% करोड़पति हैं। 423 प्रत्याशियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 2 तो ऐसे हैं जो रेप के मामले में आरोपी हैं। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं। भास्कर की खास रिपोर्ट में जानें पहले फेज में कौन से बड़े चेहरे मैदान में हैं? कौन सी हॉट सीट हैं? किन मंत्रियों की साख दांव पर लगी है… पहले चरण में 18 जिलों में होगा मतदान पहले चरण में 18 जिलों में मतदान होगा। इनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा शामिल हैं। ये जिले बिहार की राजनीति में विशेष महत्व रखते हैं। खासकर दरभंगा, मुंगेर और पटना डिवीजन की सीटें चुनावी नतीजे तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।​ 3.75 करोड़ लोग डालेंगे वोट, बनाए गए 45,341 बूथ पहले चरण में 18 जिलों के 3,75,13,302 मतदाता वोट डालेंगे। 45,341 बूथ बनाए गए हैं। यहां बुधवार शाम तक डिस्पैच सेंटर से ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य चुनाव सामग्री लेकर मतदान और सुरक्षा कर्मी पहुंचेंगे। बैलेट यूनिट में उम्मीदवारों की तस्वीर और नाम छपे बैलेट पेपर लगाए गए हैं। फेज वन में किस पार्टी के कितने उम्मीदवार पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार हैं। NDA की ओर से जदयू ने 57, भाजपा ने 48, LJP R ने 13, उपेंद्र कुशवाहा की RLM ने 2 और जीतन राम मांझी की हम ने 1 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, महागठबंधन की तरफ से राजद ने 72, कांग्रेस ने 24, CPI ML ने 14, VIP और CPI ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। CPM ने 3, आईपी गुप्ता की IPP ने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 6 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है। चुनाव में सिर्फ 9% महिला उम्मीदवार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी कम है। पहले चरण में 122 महिला उम्मीदवार हैं, जो कुल 1,314 प्रत्याशियों का लगभग 9% है। 1192 पुरुष उम्मीदवारों (91%) हैं। एनडीए ने 34 और महागठबंधन ने 30 महिलाओं को टिकट दिया है। भोजपुरी गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर से भाजपा प्रत्याशी हैं। खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं। 40% उम्मीदवार करोड़पति, कुमार प्रणय सबसे अमीर पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 40% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 519 के पास 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसमें से 64 के पास 5 करोड़ तो 29 के पास 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।​ मुंगेर से भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय पहले चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास 170.81 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरी ओर, कुछ उम्मीदवारों की संपत्ति बेहद कम है। CPI Ml के प्रृंदावन राज सी के पास 37 हजार रुपए की संपत्ति है। आपराधिक मामले: पहले चरण के 423 उम्मीदवारों (32%) के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 354 (27%) तो ऐसे हैं जो गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। 33 पर हत्या, 86 पर हत्या के प्रयास और 42 पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। 2 प्रत्याशी ऐसे हैं जो रेप केस में आरोपी हैं। CPI ML के 93%, राजद के 76% और भाजपा के 65% प्रत्याशियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। शिक्षा: इन चुनावों का एक सकारात्मक पहलू यह है कि 651 उम्मीदवारों (50%) के पास ग्रेजुएशन या इससे अधिक की डिग्री है। 17 उम्मीदवारों के पास कानून की डिग्री (LLB), 12 के पास इंजीनियरिंग, 12 के पास PHD, 5 के पास MBBS, 3 के पास MBA और 2 के पास एमफिल की डिग्री है।​ 519 उम्मीदवारों (40%) ने केवल 5वीं से 12वीं तक पढ़ाई की है। 105 सिर्फ साक्षर और 8 तो निरक्षर हैं।​ नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी, प्रचार में कौन आगे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की ओर से व्यापक प्रचार किया है। उन्होंने 10 जनसभाएं की हैं। उन्होंने उन इलाकों पर ध्यान दिया है जहां एनडीए 2020 में कमजोर था। मोदी की रैलियों का मुख्य विषय विकास बनाम परिवारवाद और सुशासन बनाम जंगलराज रहा है।​ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनसभाएं की हैं। उन्होंने सीमांचल, मिथिलांचल और कोसी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 रैलियां की हैं। उनका ध्यान पश्चिमी बिहार और मगध क्षेत्र पर रहा है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने 60 सभाएं और रोड शो किया। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा 3 रैलियों में शामिल हुईं हैं। तेजस्वी यादव ने सबसे ज्यादा 83 सभाएं की। मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने भी महागठबंधन के लिए चुनाव प्रचार किया है। बिहार चुनाव 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें 1. तारापुर (मुंगेर): डिप्टी सीएम की साख दांव पर 2. राघोपुर (वैशाली): तेजस्वी का किला 3. महुआ (वैशाली): ‘लालू परिवार’ बनाम तेज प्रताप 4. अलीनगर (दरभंगा): सिंगर बनाम सियासत 5. छपरा (सारण): भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की एंट्री 6. लखीसराय: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का ‘पंच’ 7. मोकामा (पटना): अनंत सिंह की गिरफ्तारी का असर 8. हसनपुर (दरभंगा): 2020 का रीमैच 9. बखरी (बेगूसराय): ‘लाल’ गढ़ में कांटे की टक्कर 10. कुरहनी (मुजफ्फरपुर): 712 वोटों का फासला पहले चरण के प्रमुख बाहुबली उम्मीदवार पहले चरण का ‘स्टार वॉर’ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि ग्लैमरस भी हो गया है। मनोरंजन जगत के 3 बड़े चेहरे सीधे चुनावी मैदान में हैं, जबकि कई अन्य स्टार प्रचारक बने हुए हैं। पहले चरण के 3 मुख्य सेलिब्रिटी उम्मीदवार 1. खेसारी लाल यादव (राजद) – छपरा 2. मैथिली ठाकुर (भाजपा) – अलीनगर 3. रितेश पांडे (जन सुराज) – करगहर चुनाव लड़ रहे हैं 11 मंत्री, 8 भाजपा तो 3 जदयू के पहले चरण में भाजपा के 8 मंत्री 1. सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री)- मुंगेर के तारापुर से चुनावी मैदान में हैं। 2. विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री)- लखीसराय से 5वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। 3. मंगल पांडे (स्वास्थ्य मंत्री)- सीवान से उनका पहला विधानसभा चुनाव है।​​ 4. नितिन नवीन (सड़क निर्माण मंत्री)- पटना के बांकीपुर सीट से मैदान में हैं। चार चुनाव जीत चुके हैं। 5. राजू कुमार सिंह (पर्यटन मंत्री)- मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से चुनाव लड़ रहे हैं। 6. सुरेंद्र मेहता (खेल मंत्री)- बेगूसराय के बछवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। 7. जीवेश मिश्रा (नगर विकास और आवास मंत्री)- दरभंगा के जाले सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 8. सुनील कुमार (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री)- नालंदा के बिहारशरीफ सीट से चुनावी मैदान में हैं। जेडीयू के 3 मंत्री लड़ रहे चुनाव 1. मदन सहनी (समाज कल्याण मंत्री) – बहादुरपुर 2. महेश्वर हजारी (सूचना और जनसंपर्क मंत्री) – कल्याणपुर (आरक्षित सीट) 3. रत्नेश सदा (मद्य निषेध, उत्‍पाद एवं निबंधन)- सोनबरसा (आरक्षित सीट) 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव का एनालिसिस 2020 की स्थिति: कुल 243 में से 125 सीटें एनडीए ने जीतीं (भाजपा-74, जेडीयू-43, हम-4, VIP-4)। महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं (राजद-75, कांग्रेस-19, CPI (ML-12, CPI-2, CPIM-2)।​ 2015 की स्थिति: महागठबंधन ने कुल 243 में से 178 सीटें जीती। (राजद-80, जेडीयू-71, कांग्रेस-27), जबकि एनडीए को केवल 58 सीटें मिलीं (भाजपा-53, एलजेपी-2)।​ 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात पहले चरण के मतदान के दौरान 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 1,500 कंपनियां शामिल हैं। प्रत्येक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं।​ बिहार पुलिस के 60,000 जवान, अन्य राज्यों की रिजर्व बटालियन के 2,000 जवान, बिहार स्पेशल आर्मड पुलिस के 30,000 कर्मी, 20,000 होमगार्ड, 19,000 नए सिपाही और लगभग 1.5 लाख चौकीदार तैनात होंगे।​ ईवीएम और VVPT पहले चरण के लिए 54,311 बैलट यूनिट्स, 54,311 कंट्रोल यूनिट्स और 58,123 वीवीपीएटी यूनिट्स 45,336 पोलिंग स्टेशनों में रैंडमली भेजे जाएंगे। चुनाव शेड्यूल: पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन: 10 अक्टूबर, 2025 नामांकन की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर, 2025 नामांकन की जांच: 18 अक्टूबर, 2025 नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर, 2025 मतदान: 6 नवंबर 2025 मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे (संवेदनशील क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक) रिजल्ट: 14 नवंबर 2025​ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण महज कुछ घंटे दूर है। 6 नवंबर को राज्य की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। 243 सीटों के लिए दो चरण में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटें शामिल हैं।​ 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें से 73% करोड़पति हैं। 423 प्रत्याशियों के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 2 तो ऐसे हैं जो रेप के मामले में आरोपी हैं। तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान में हैं। भास्कर की खास रिपोर्ट में जानें पहले फेज में कौन से बड़े चेहरे मैदान में हैं? कौन सी हॉट सीट हैं? किन मंत्रियों की साख दांव पर लगी है… पहले चरण में 18 जिलों में होगा मतदान पहले चरण में 18 जिलों में मतदान होगा। इनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा शामिल हैं। ये जिले बिहार की राजनीति में विशेष महत्व रखते हैं। खासकर दरभंगा, मुंगेर और पटना डिवीजन की सीटें चुनावी नतीजे तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।​ 3.75 करोड़ लोग डालेंगे वोट, बनाए गए 45,341 बूथ पहले चरण में 18 जिलों के 3,75,13,302 मतदाता वोट डालेंगे। 45,341 बूथ बनाए गए हैं। यहां बुधवार शाम तक डिस्पैच सेंटर से ईवीएम, वीवीपैट सहित अन्य चुनाव सामग्री लेकर मतदान और सुरक्षा कर्मी पहुंचेंगे। बैलेट यूनिट में उम्मीदवारों की तस्वीर और नाम छपे बैलेट पेपर लगाए गए हैं। फेज वन में किस पार्टी के कितने उम्मीदवार पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार हैं। NDA की ओर से जदयू ने 57, भाजपा ने 48, LJP R ने 13, उपेंद्र कुशवाहा की RLM ने 2 और जीतन राम मांझी की हम ने 1 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं। वहीं, महागठबंधन की तरफ से राजद ने 72, कांग्रेस ने 24, CPI ML ने 14, VIP और CPI ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। CPM ने 3, आईपी गुप्ता की IPP ने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 6 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है। चुनाव में सिर्फ 9% महिला उम्मीदवार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी कम है। पहले चरण में 122 महिला उम्मीदवार हैं, जो कुल 1,314 प्रत्याशियों का लगभग 9% है। 1192 पुरुष उम्मीदवारों (91%) हैं। एनडीए ने 34 और महागठबंधन ने 30 महिलाओं को टिकट दिया है। भोजपुरी गायिका मैथिली ठाकुर अलीनगर से भाजपा प्रत्याशी हैं। खेसारी लाल यादव राजद के टिकट पर छपरा से चुनाव लड़ रहे हैं। 40% उम्मीदवार करोड़पति, कुमार प्रणय सबसे अमीर पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 40% उम्मीदवार करोड़पति हैं। 519 के पास 1 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इसमें से 64 के पास 5 करोड़ तो 29 के पास 10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है।​ मुंगेर से भाजपा उम्मीदवार कुमार प्रणय पहले चरण के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास 170.81 करोड़ रुपए की संपत्ति है। दूसरी ओर, कुछ उम्मीदवारों की संपत्ति बेहद कम है। CPI Ml के प्रृंदावन राज सी के पास 37 हजार रुपए की संपत्ति है। आपराधिक मामले: पहले चरण के 423 उम्मीदवारों (32%) के खिलाफ क्रिमिनल केस दर्ज हैं। 354 (27%) तो ऐसे हैं जो गंभीर आपराधिक मामलों में आरोपी हैं। 33 पर हत्या, 86 पर हत्या के प्रयास और 42 पर महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। 2 प्रत्याशी ऐसे हैं जो रेप केस में आरोपी हैं। CPI ML के 93%, राजद के 76% और भाजपा के 65% प्रत्याशियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। शिक्षा: इन चुनावों का एक सकारात्मक पहलू यह है कि 651 उम्मीदवारों (50%) के पास ग्रेजुएशन या इससे अधिक की डिग्री है। 17 उम्मीदवारों के पास कानून की डिग्री (LLB), 12 के पास इंजीनियरिंग, 12 के पास PHD, 5 के पास MBBS, 3 के पास MBA और 2 के पास एमफिल की डिग्री है।​ 519 उम्मीदवारों (40%) ने केवल 5वीं से 12वीं तक पढ़ाई की है। 105 सिर्फ साक्षर और 8 तो निरक्षर हैं।​ नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी, प्रचार में कौन आगे? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए की ओर से व्यापक प्रचार किया है। उन्होंने 10 जनसभाएं की हैं। उन्होंने उन इलाकों पर ध्यान दिया है जहां एनडीए 2020 में कमजोर था। मोदी की रैलियों का मुख्य विषय विकास बनाम परिवारवाद और सुशासन बनाम जंगलराज रहा है।​ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनसभाएं की हैं। उन्होंने सीमांचल, मिथिलांचल और कोसी क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 रैलियां की हैं। उनका ध्यान पश्चिमी बिहार और मगध क्षेत्र पर रहा है। वहीं, सीएम नीतीश कुमार ने 60 सभाएं और रोड शो किया। दूसरी ओर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 5, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा 3 रैलियों में शामिल हुईं हैं। तेजस्वी यादव ने सबसे ज्यादा 83 सभाएं की। मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य सीनियर कांग्रेसी नेताओं ने भी महागठबंधन के लिए चुनाव प्रचार किया है। बिहार चुनाव 2025: पहले चरण की 10 हॉट सीटें 1. तारापुर (मुंगेर): डिप्टी सीएम की साख दांव पर 2. राघोपुर (वैशाली): तेजस्वी का किला 3. महुआ (वैशाली): ‘लालू परिवार’ बनाम तेज प्रताप 4. अलीनगर (दरभंगा): सिंगर बनाम सियासत 5. छपरा (सारण): भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव की एंट्री 6. लखीसराय: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा का ‘पंच’ 7. मोकामा (पटना): अनंत सिंह की गिरफ्तारी का असर 8. हसनपुर (दरभंगा): 2020 का रीमैच 9. बखरी (बेगूसराय): ‘लाल’ गढ़ में कांटे की टक्कर 10. कुरहनी (मुजफ्फरपुर): 712 वोटों का फासला पहले चरण के प्रमुख बाहुबली उम्मीदवार पहले चरण का ‘स्टार वॉर’ बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहला चरण सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि ग्लैमरस भी हो गया है। मनोरंजन जगत के 3 बड़े चेहरे सीधे चुनावी मैदान में हैं, जबकि कई अन्य स्टार प्रचारक बने हुए हैं। पहले चरण के 3 मुख्य सेलिब्रिटी उम्मीदवार 1. खेसारी लाल यादव (राजद) – छपरा 2. मैथिली ठाकुर (भाजपा) – अलीनगर 3. रितेश पांडे (जन सुराज) – करगहर चुनाव लड़ रहे हैं 11 मंत्री, 8 भाजपा तो 3 जदयू के पहले चरण में भाजपा के 8 मंत्री 1. सम्राट चौधरी (उपमुख्यमंत्री)- मुंगेर के तारापुर से चुनावी मैदान में हैं। 2. विजय कुमार सिन्हा (उपमुख्यमंत्री)- लखीसराय से 5वीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। 3. मंगल पांडे (स्वास्थ्य मंत्री)- सीवान से उनका पहला विधानसभा चुनाव है।​​ 4. नितिन नवीन (सड़क निर्माण मंत्री)- पटना के बांकीपुर सीट से मैदान में हैं। चार चुनाव जीत चुके हैं। 5. राजू कुमार सिंह (पर्यटन मंत्री)- मुजफ्फरपुर के साहेबगंज से चुनाव लड़ रहे हैं। 6. सुरेंद्र मेहता (खेल मंत्री)- बेगूसराय के बछवाड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। 7. जीवेश मिश्रा (नगर विकास और आवास मंत्री)- दरभंगा के जाले सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 8. सुनील कुमार (पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री)- नालंदा के बिहारशरीफ सीट से चुनावी मैदान में हैं। जेडीयू के 3 मंत्री लड़ रहे चुनाव 1. मदन सहनी (समाज कल्याण मंत्री) – बहादुरपुर 2. महेश्वर हजारी (सूचना और जनसंपर्क मंत्री) – कल्याणपुर (आरक्षित सीट) 3. रत्नेश सदा (मद्य निषेध, उत्‍पाद एवं निबंधन)- सोनबरसा (आरक्षित सीट) 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव का एनालिसिस 2020 की स्थिति: कुल 243 में से 125 सीटें एनडीए ने जीतीं (भाजपा-74, जेडीयू-43, हम-4, VIP-4)। महागठबंधन को 110 सीटें मिलीं (राजद-75, कांग्रेस-19, CPI (ML-12, CPI-2, CPIM-2)।​ 2015 की स्थिति: महागठबंधन ने कुल 243 में से 178 सीटें जीती। (राजद-80, जेडीयू-71, कांग्रेस-27), जबकि एनडीए को केवल 58 सीटें मिलीं (भाजपा-53, एलजेपी-2)।​ 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात पहले चरण के मतदान के दौरान 4 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 1,500 कंपनियां शामिल हैं। प्रत्येक कंपनी में लगभग 100 जवान होते हैं।​ बिहार पुलिस के 60,000 जवान, अन्य राज्यों की रिजर्व बटालियन के 2,000 जवान, बिहार स्पेशल आर्मड पुलिस के 30,000 कर्मी, 20,000 होमगार्ड, 19,000 नए सिपाही और लगभग 1.5 लाख चौकीदार तैनात होंगे।​ ईवीएम और VVPT पहले चरण के लिए 54,311 बैलट यूनिट्स, 54,311 कंट्रोल यूनिट्स और 58,123 वीवीपीएटी यूनिट्स 45,336 पोलिंग स्टेशनों में रैंडमली भेजे जाएंगे। चुनाव शेड्यूल: पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन: 10 अक्टूबर, 2025 नामांकन की अंतिम तारीख: 17 अक्टूबर, 2025 नामांकन की जांच: 18 अक्टूबर, 2025 नाम वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर, 2025 मतदान: 6 नवंबर 2025 मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे (संवेदनशील क्षेत्रों में शाम 4 बजे तक) रिजल्ट: 14 नवंबर 2025​  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *