लखीसराय जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिलाधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गांधी मैदान में पिछले तीन दिनों से वाहन कोषांग के माध्यम से मतदान केंद्रों पर चुनाव सामग्री, कागजात और जरूरी वस्तुएं भेजने की तैयारी की जा रही है। मतदान कर्मियों और सेक्टर पदाधिकारियों को यहीं से वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीएम मिथिलेश कुमार मिश्रा लगातार सभी सेक्टरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। उनका जोर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान कराने पर है। वहीं एसपी अजय कुमार भी पुलिस बल की तैनाती और बूथों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके। लखीसराय जिले में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। जिलाधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्रा और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिले को हाई अलर्ट पर रखा गया है। गांधी मैदान में पिछले तीन दिनों से वाहन कोषांग के माध्यम से मतदान केंद्रों पर चुनाव सामग्री, कागजात और जरूरी वस्तुएं भेजने की तैयारी की जा रही है। मतदान कर्मियों और सेक्टर पदाधिकारियों को यहीं से वाहन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। डीएम मिथिलेश कुमार मिश्रा लगातार सभी सेक्टरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। उनका जोर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान कराने पर है। वहीं एसपी अजय कुमार भी पुलिस बल की तैनाती और बूथों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखे हुए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न हो सके।


