दरभंगा में मोहर्रम जुलूस में दो गुटों के बीच हिंसा:एक घंटे तक पथराव, कई घायल; एक दर्जन लोग पुलिस हिरासत में

दरभंगा में मोहर्रम जुलूस में दो गुटों के बीच हिंसा:एक घंटे तक पथराव, कई घायल; एक दर्जन लोग पुलिस हिरासत में

दरभंगा के अकबरपुर बेक गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हिंसा भड़क गई। घटना रविवार रात साढ़े 7 बजे कोठीपुल चौक पर हुई। नुमाइशी खेल के दौरान दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल युवक के पक्ष के लोगों ने दूसरे युवक की पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष के लोग घायल युवक को घर ले गए। इसके बाद पहले पक्ष के दर्जनों समर्थक बिचला मस्जिद के पास जमा हो गए। उन्होंने वहां पथराव शुरू कर दिया। एक घंटे तक चले पथराव में कई महिलाएं और पुरुष घायल हुए। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और एसडीओ शशांक राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। घटना में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। गांव में तनाव का माहौल है। एक दिन पहले शनिवार को भी इसी तरह की हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में 12 लोग घायल हुए थे। चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया था। दरभंगा के अकबरपुर बेक गांव में मोहर्रम जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हिंसा भड़क गई। घटना रविवार रात साढ़े 7 बजे कोठीपुल चौक पर हुई। नुमाइशी खेल के दौरान दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद घायल युवक के पक्ष के लोगों ने दूसरे युवक की पिटाई कर दी। दूसरे पक्ष के लोग घायल युवक को घर ले गए। इसके बाद पहले पक्ष के दर्जनों समर्थक बिचला मस्जिद के पास जमा हो गए। उन्होंने वहां पथराव शुरू कर दिया। एक घंटे तक चले पथराव में कई महिलाएं और पुरुष घायल हुए। एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और एसडीओ शशांक राज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। घटना में शामिल करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया। गांव में तनाव का माहौल है। एक दिन पहले शनिवार को भी इसी तरह की हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में 12 लोग घायल हुए थे। चार घायलों को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर किया गया था।  

No tags for this post.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *