तिलाठी गांव में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल:दोनों गुटों ने जमीनी विवाद और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया, FIR दर्ज

तिलाठी गांव में दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल:दोनों गुटों ने जमीनी विवाद और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया, FIR दर्ज

खगड़िया के बेलदौर प्रखंड स्थित तिलाठी गांव में बुधवार को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तिलाठी गांव में पिछले कई दिनों से दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को यह विवाद तब हिंसक झड़प में बदल गया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गांव वालों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने बेलदौर थाने में आवेदन दिया है। एक पक्ष के फूलो मुखिया ने अपने आवेदन में बताया कि उन्होंने एक साल पहले मुकेश कुमार गुप्ता से 6 लाख 30 हजार रुपये में तीन धुर जमीन खरीदी थी। मुखिया का आरोप है कि मुकेश बहाने बनाते रहे और आज उस जमीन पर जाकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष के पंकज कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि फूलो मुखिया अपने दो बेटों के साथ उनके किराएदार की दुकान पर पहुंचे और तीन लाख पचहत्तर हजार रुपए की रंगदारी मांगी। पंकज के अनुसार, तीनों ने उनके सामने किराएदार की दुकान पर ताला लगा दिया। जब उन्होंने और उनके पिताजी ने इसका विरोध किया, तो उन पर फट्टा, बेल्ट और लात-घूंसों से हमला किया गया। बेलदौर थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। खगड़िया के बेलदौर प्रखंड स्थित तिलाठी गांव में बुधवार को जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, तिलाठी गांव में पिछले कई दिनों से दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को यह विवाद तब हिंसक झड़प में बदल गया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गांव वालों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने बेलदौर थाने में आवेदन दिया है। एक पक्ष के फूलो मुखिया ने अपने आवेदन में बताया कि उन्होंने एक साल पहले मुकेश कुमार गुप्ता से 6 लाख 30 हजार रुपये में तीन धुर जमीन खरीदी थी। मुखिया का आरोप है कि मुकेश बहाने बनाते रहे और आज उस जमीन पर जाकर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। वहीं, दूसरे पक्ष के पंकज कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि फूलो मुखिया अपने दो बेटों के साथ उनके किराएदार की दुकान पर पहुंचे और तीन लाख पचहत्तर हजार रुपए की रंगदारी मांगी। पंकज के अनुसार, तीनों ने उनके सामने किराएदार की दुकान पर ताला लगा दिया। जब उन्होंने और उनके पिताजी ने इसका विरोध किया, तो उन पर फट्टा, बेल्ट और लात-घूंसों से हमला किया गया। बेलदौर थाना प्रभारी परशुराम सिंह ने बताया कि पुलिस दोनों पक्षों द्वारा दिए गए आवेदनों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *