Karnataka vs Puducherry in VHT 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के चौथे राउंड में आज 31 दिसंबर को एलीट ग्रुप में कर्नाटक और पुडुचेरी के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की टीम ने 47.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 333 रन बना डाले हैं। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और देवदत्त पडिक्कल ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए पहले विकेट के लिए 228 रन की साझेदारी की है। मयंक अग्रवाल ने 124 गेंदों पर 15 चौके और 2 छक्के की मदद से 132 रन की शानदार शतकीय पारी खेली है तो देवदत्त पडिक्कल 116 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्कों की मदद से 113 बनाए हैं।
अपडेट जारी…


