कन्नौज में बच्चों के लिए टीकाकरण उत्सव शुरू:सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने किया शुभारंभ, घर-घर लगेंगे टीके

कन्नौज में बच्चों के लिए टीकाकरण उत्सव शुरू:सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने किया शुभारंभ, घर-घर लगेंगे टीके

कन्नौज में नवजात शिशुओं को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण उत्सव का बुधवार को शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. स्वदेश गुप्ता ने फीता काटकर इस उत्सव का उद्घाटन किया। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि यह अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों का टीकाकरण करेंगे। इस अभियान में 0 से 5 साल तक के बच्चों को बुधवार और शनिवार को टीके लगाए जाएंगे। इस अभियान में अभिभावकों को आगे आकर सहयोग करना होगा, ताकि कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे जाए। समय से टीका लगवाकर बच्चों को बीमारियों की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सीएमओ कार्यालय परिसर से टीकाकरण उत्सव का एक प्रचार वाहन भी रवाना किया गया। जोकि अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर टीका लगवाने के लिए अभिभावकों को जागरूक करेगा। इस दौरान डॉ. ब्रजेश शुक्ला ने लोगों को अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वातावरण को देखते हुए तमाम तरह की बीमारियां बच्चों में फैलने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बच्चों को समय से टीका लगवाकर उन्हें बीमारियों से बचाया जा सकता है। माता-पिता को बच्चों के टीकाकरण क लिए आगे आना होगा, तभी ये अभियान सफल होगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *