UPSSSC: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आठ भर्तियों के लिए लिखित और टाइपिंग परीक्षाओं का डिटेल शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ये परीक्षाएं नवंबर 2025 से फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएंगी। इस शेड्यूल के जारी होने के साथ ही लगभग 17 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
UPSSSC Exam Dates: परीक्षा कार्यक्रम
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती परीक्षा: 9 नवंबर 2025, सुबह 10 से 12 बजे तक
नक्शानवीस एवं मानचित्रक परीक्षा: 16 नवंबर 2025, पहली पाली
आशुलिपिक (Stenographer) परीक्षा: 16 नवंबर 2025, दूसरी पाली (3 से 5 बजे तक)
कनिष्ठ सहायक टाइपिंग परीक्षा: 22 नवंबर 2025
कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक ग्रेड-III (5370 पद): टाइपिंग परीक्षा 23 नवंबर से 17 दिसंबर 2025 तक
स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) परीक्षा: 11 जनवरी 2026
आशुलिपिक भर्ती लिखित परीक्षा: 18 जनवरी 2026
कनिष्ठ सहायक भर्ती लिखित परीक्षा: 1 फरवरी 2026
UPSSSC: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा भी नवंबर में
वहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने भी कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A पदों के लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 1 नवंबर 2025 को राज्य के 10 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक रहेगा।
उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। वेबसाइट पर शुक्रवार से ही आवंटित परीक्षा जिले की जानकारी देखी जा सकती है। इसके अलावा, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) पदों की लिखित परीक्षा 2 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।


